{"_id":"627deb38428bb25cff51d93e","slug":"rajasthan-constable-recruitment-exam-19-lakh-candidates-will-be-involved-strong-arrangements-to-prevent-copying-and-security","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान कॉन्स्टेबल भर्ती: पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, जानिए किन दिशा निर्देशों का पालन है जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान कॉन्स्टेबल भर्ती: पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, जानिए किन दिशा निर्देशों का पालन है जरूरी
Fri, 13 May 2022 02:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 13 May 2022 02:11 PM IST
सार
13 मई से शुरू हुई कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 16 मई तक जारी रहेगी। प्रतिदिन दो पालियों में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा होगी। राज्य के करीब 19 लाख अभ्यर्थी इस साल अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में शुक्रवार से चार दिवसीय कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा शुरू हो चुकी है। परीक्षा बिना किसी विवाद के संपन्न हो सके, इसके लिए राजस्थान पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो चुकी है। परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों को दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालना कराते हुए प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा समय से डेढ़ घंटे पूर्व से ही प्रवेश देना प्रारंभ कर दिया गया था। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती विनीता ठाकुर ने बताया कि परीक्षा 14,15 और 16 मई को भी दो पारियों में आयोजित की जाएगी रही है। गृह रक्षा विभाग की लिखित परीक्षा 16 मई को दूसरी पारी में आयोजित होगी। राजस्थान एसओजी प्रत्येक जिले में पुलिस के साथ मिलकर संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही है। ताकि अभ्यर्थियों को गुमराह करने और उन्हें ठगने का वाले लोगों को पकड़ा जा सके। पुलिस ने नकल रोकने के लिए भी व्यापक बंदोबस्त किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाया गया है।
13 मई से शुरू हो चुकी भर्ती परीक्षा 16 मई तक जारी रहेगी। इन चार दिनों में प्रतिदिन दो पालियों में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा में राज्य के करीब 19 लाख अभ्यर्थी इस साल अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा को निर्विघ्न संपन्न कराना फिलहाल राजस्थान पुलिस के लिए एक चुनौती है। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति न बने इसके लिए पुलिस के आला अधिकारी खुद व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश
परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे पहले तक मिलेगा प्रवेश
परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा में तैनात एसआई प्रह्लाद सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से परीक्षा को लेकर जिस तरह के निर्देश जारी किए गए हैं उन तमाम निर्देशों की पालन करने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले अभ्यर्थियों के प्रवेश को रोक दिया जाएगा, उसके बाद जो भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचता है उसे अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
13 मई से शुरू हो चुकी भर्ती परीक्षा 16 मई तक जारी रहेगी। इन चार दिनों में प्रतिदिन दो पालियों में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा में राज्य के करीब 19 लाख अभ्यर्थी इस साल अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा को निर्विघ्न संपन्न कराना फिलहाल राजस्थान पुलिस के लिए एक चुनौती है। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति न बने इसके लिए पुलिस के आला अधिकारी खुद व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश
- सुबह 9:00 बजे आयोजित होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थी को केंद्र पर सुबह 8:30 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 3:00 बजे आयोजित परीक्षा में 2:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। नियत समय के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
- परीक्षा में डिजिटल बायोमेट्रिक तरीके से अभ्यर्थियों की पहचान की जा रही है। इसके लिए बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लिया जा रहा है। महिलाओं सहित समस्त अभ्यर्थियों को अपने अंगूठे पर मेहंदी, स्याही या अन्य कोई निशान नहीं लगाने के निर्देश हैं।
- परीक्षार्थियों को अपना फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर केंद्र पर आना है।
- अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर मेटल का सामान साथ लाने या पहनकर आने की अनुमति नहीं है
- परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थी, उपस्थित पुलिसकर्मी व पर्यवेक्षक भी अपना मोबाइल साथ में नहीं रख सकते।
- लिखित परीक्षा के लिए बाल पेन पारदर्शी होना चाहिए, रंगीन या अन्य प्रकार के पैन से परीक्षा देने की मनाही है।
- जींस पहन कर आने वाले विद्यार्थियों को मेटल बटन काटने के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।
परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे पहले तक मिलेगा प्रवेश
परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा में तैनात एसआई प्रह्लाद सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से परीक्षा को लेकर जिस तरह के निर्देश जारी किए गए हैं उन तमाम निर्देशों की पालन करने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले अभ्यर्थियों के प्रवेश को रोक दिया जाएगा, उसके बाद जो भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचता है उसे अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे राजगढ़ के तीन युवकों की मौत
डबल डेकर ट्रेन से कटकर तीन की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को राजगढ़ से पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए जयपुर जा रहे तीन युवकों की डबल डेकर ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी। तीन में से एक युवकी की शिनाख्त हो सकी। बताया जा रहा है कि तीनों युवक कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए जयपुर जाने के लिए राजगढ़ स्टेशन पहुंचे थे। युवकों को राजगढ़ से पैसेंजर ट्रेन में बैठना था, लेकिन उस दौरान स्टेशन में काफी भीड़ थी, इसी दौरान रात करीब 8 बजे डबल डेकर ट्रेन प्लेटफॉर्म में आ रही थी, जिसे दूर से आता देख कुछ लोगों ने कहा कि पैसेंजर आ रही है, यह सुनकर युवकों ने ट्रेन पकड़ने के लिए रॉग साइड से ट्रेन पकड़ने की कोशिश की और वे प्लेटफॉर्म को रेलवे ट्रेक से पार करने के लिए पटरियों के बीच उतर गए। डबल डेकर ट्रेन का राजगढ़ में स्टॉपेज नहीं है लिहाजा ट्रेन तीनों युवकों के ऊपर से गुजरती हुई चली गई। कुछ ही मिनटों में तीनों युवकों के चीथड़े उड़ गए और ट्रेन की चपेट में आने से तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान बबलेश पुत्र शिंभू दयाल घेवर, विक्रम पुत्र कैलाश मीना प्रधानों का ग्वाडा देवती, लालजी पुत्र मदन मीना प्रधानों का ग्वाडा देवती के रूप में हुई है।