फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Congress wrote letter to CEC regarding horse trading in Rajya Sabha Election 2022

Rajya Sabha Election: सुभाष चंद्रा के बयान के बाद कांग्रेस सक्रिय, सीईसी को लिखा पत्र, हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप

Wed, 08 Jun 2022 10:46 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 08 Jun 2022 10:46 AM IST
सार

राज्यसभा चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों एक दूसरे पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगा रही है। हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका को लेकर अब कांग्रेस ने तुरंत कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Rajasthan Congress wrote letter to CEC regarding horse trading in Rajya Sabha Election 2022
कांग्रेस - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में राज्यसभा चुनाव दिलचस्प हो गए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा की चुनावों में इंट्री और उनके दावे के बाद कांग्रेस खेमे में धड़कनें तेज हो गई हैं। चंद्रा ने दावा किया था कि कांग्रेस के आठ विधायक क्रॉस वोटिंग कर उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे। इसे लेकर कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाते हुए शिकायत की है। 

विज्ञापन

चंद्रा के बयान के बाद कांग्रेस ने आरोप लगाए हैं। इसमें चंद्रा के बयान का हवाला दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम लिखे पत्र में कांग्रेस ने हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका जताई है। साथ ही तुरंत कार्रवाई करने की मांग भी की गई है। कांग्रेस ने अपने पत्र में वोटिंग प्रक्रिया का गुणा-भाग भी समझाया है। 


कांग्रेस का दावा- 126 विधायकों का साथ

कांग्रेस ने पत्र में लिखा है कि पार्टी और उसे समर्थन दे रहे विधायकों की संख्या 126 है। इसमें कांग्रेस के 108, निर्दलीय 13, बीटीपी के दो, सीपीएम के दो और आरएलडी के एक विधायक शामिल हैं। इसी तरह भाजपा के कुल विधायक 71 हैं। हनुमान बेनीवाल की आरएलपी के तीन विधायक हैं। भाजपा और आरएलपी का गठबंधन टूट चुका है। विधायकों के समर्थन के आधार पर स्पष्ट है कि कांग्रेस के 3 प्रत्याशी राज्यसभा जा सकते हैं। एक विधायक के वोट का वेटेज राज्यसभा चुनाव में 100 आंका गया है। यानी 4,001 वैटेज वोट मिलने पर राज्यसभा प्रत्याशी को चुना जाएगा। चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी को 40.1 (40.1X100 = 4001) विधायकों का वोट चाहिए होगा। यानी 41 विधायकों के वोट के आधार पर राज्यसभा प्रत्याशी की जीत होगी। कांग्रेस के तीन सांसदों को जीत के लिए 123 वोट चाहिए, जबकि उसके पास 126 वोट हैं। कांग्रेस ने रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशी की जीत के लिए भाजपा सक्रिय
भारतीय जनता पार्टी के 71 विधायक हैं। भाजपा ने घनश्याम तिवाड़ी को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। मीडिया बैरन सुभाष चंद्रा निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जिन्हें भाजपा ने समर्थन दिया है। सुभाष चंद्रा के नामांकन पत्र का अनुमोदन करने वाले सभी 10 प्रपोज़र राजस्थान के भाजपा विधायक हैं। किसी भी निर्दलीय विधायक ने सुभाष चंद्रा के नामांकन पत्र का अनुमोदन नहीं किया। भाजपा के पास एक राज्यसभा उम्मीदवार को चुनने के लिए 41 विधायक हैं व 30 अतिरिक्त वोट हैं। हनुमान बेनीवाल की आरएलपी को भी इसमें जोड़ लिया जाए, तो भाजपा+आरएलपी के पास मात्र 33 विधायकों का वोट है। यहां यह दोहराना जरूरी है कि 41 विधायकों के वोट से कम राज्यसभा सदस्य नहीं चुना जा सकता। साफ है कि भाजपा और सुभाष चंद्रा हॉर्स ट्रेडिंग, धन-बल व ईडी, सीबीआई तथा आयकर जैसी केंद्रीय सरकारी एजेंसियों की धौंस दिखाकर जबरदस्ती एक राज्यसभा सीट जीतने का कुत्सित षड्यंत्र कर रहे हैं।

विज्ञापन

हरियाणा के चुनावों का जिक्र भी किया
कांग्रेस ने अपने पत्र में हरियाणा से राज्यसभा में चुने जाने के प्रकरण का जिक्र किया है। पत्र में लिखा है कि हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में भी पेन बदलकर सुभाष चंद्रा राज्यसभा चुनाव में ऐसा प्रयास कर चुके हैं। इसके चलते चुनाव आयोग को अपनी चुनाव प्रक्रिया तक बदलनी पड़ी थी। 

आप का आरोप- बेनीवाल ने 40 करोड़ में बेचे अपने विधायक

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, ‘सुना है कि राजस्थान में एक पार्टी के अध्यक्ष ने अपनी पार्टी के तीन विधायकों को एक न्यूज चैनल के मालिक को राज्यसभा में अपने तीन विधायकों का वोट डलवाने के लिये 40 करोड़ रुपये लिए हैं। आखिर कब तक चलेगी ये खरीद-फरोख्त?’ विनय मिश्रा ने कहा कि, ‘3 MLA= 30 करोड़, 10 करोड़ अपना खर्च, पार्टी ने अपने कुल तीन एमएलए राज्यसभा चुनाव में बेच कर, कुल 40 करोड़ रुपये झटके में उठा लिए। ये भी नही सोचा को किसान भाईयों पर क्या गुजर रही होगी?’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed