फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Congress to Protest Against Election Commission Today

वोट चोरी के मुद्दे पर आज कांग्रेस का प्रदर्शन; शहीद स्मारक से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च

Mon, 28 Sep 2026 08:41 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 28 Sep 2026 08:41 AM IST
सार

‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर राजस्थान कांग्रेस आज जयपुर में प्रदर्शन करेगी। सुबह 10 बजे शहीद स्मारक से गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च निकलेगा।

विज्ञापन
Rajasthan Congress to Protest Against Election Commission Today
कांग्रेस प्रदर्शन-फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी आज, 28 सितंबर को जयपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। सुबह 10 बजे कांग्रेसजन शहीद स्मारक पर एकत्रित होंगे। यहां सभा के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च निकाला जाएगा।

विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश संगठन ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है। प्रदर्शन में मतदाता सूची, चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे।

विज्ञापन

शहीद स्मारक से निकलेगा मार्च

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे शहीद स्मारक पर सभा से होगी। इसके बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च करेंगे। पार्टी ने इसे चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों से जुड़े सवालों को लेकर विरोध प्रदर्शन बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डोटासरा के निशाने पर चुनाव आयोग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पहले ही चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े बदलावों पर सवाल उठा चुके हैं। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया में ऐसे बदलाव किए गए हैं, जिन पर स्पष्टीकरण जरूरी है।

पार्टी की ओर से फॉर्म-6 में बदलाव, मतदाता सूची से जुड़े आईटी सिस्टम और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जैसे मुद्दे भी उठाए जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने हालांकि अपने फैसलों और प्रक्रिया को लेकर अलग-अलग मौकों पर स्पष्टीकरण दिया है।

यह भी पढें- रेंजर प्रतापसिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: अवैध खनन से जुड़े पांच आरोपी गिरफ्तार; ट्रैक्टर भी जब्त

परिसीमन का मुद्दा भी उठने के आसार

राजस्थान के निकाय चुनाव में वार्ड परिसीमन को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर भी सवाल उठाए हैं। डोटासरा ने अलग-अलग निकायों में वार्डों की मतदाता संख्या और परिसीमन के आधार को लेकर सवाल किए हैं। ऐसे में आज के प्रदर्शन में चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों के साथ निकाय चुनाव के परिसीमन का मुद्दा भी उठ सकता है।

आगे जिला स्तर पर भी कार्यक्रम

जयपुर के कार्यक्रम के बाद कांग्रेस जिला स्तर पर भी चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध कार्यक्रम करने की तैयारी में है। आज के प्रदर्शन में प्रदेश नेतृत्व की ओर से आगे के आंदोलन और संगठन के अगले कार्यक्रमों को लेकर भी घोषणा की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed