फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan-congress-ticket-distribution

200 सीट,4000 उम्मीदवार और दो घंटे का इंटरव्यू

Wed, 25 Sep 2013 09:04 PM IST
समीर शर्मा/जयपुर
समीर शर्मा/जयपुर Updated Wed, 25 Sep 2013 09:04 PM IST
विज्ञापन
rajasthan-congress-ticket-distribution

कांग्रेस ने हर विधानसभा के उम्मीदवारों के नाम के पैनल तैयार करने की ऐसी खानापूर्ति की कि नेता ही नाराज हो गए। राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर 4,000 उम्मीदवारों का साक्षात्कार केवल दो दिनों में लेना था।

विज्ञापन


संभागवार हो रहे साक्षात्कार में नेता का नाम और विधानसभा क्षेत्र पूछकर ही रवाना कर दिया गया। जब नेताओं ने नाराजगी दिखाई तो प्रदेश चुनाव समिति की उप समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि भीड़ बहुत है, अगर  बातचीत की तो कई दिन और रातें निकल जाएंगी।
विज्ञापन


राजस्थान में कांग्रेस की ओर से आयोजित टिकट के लिए साक्षात्कार काफी चर्चा में है। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए एक मिनट भी नहीं मिल रहा, वहीं कुछ पुराने नेताओं को दो से पांच मिनट तक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवारों में कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री समेत कई विधायक शामिल हुए, जो साक्षात्कार देने पहुंचे।

नए नेताओं ने किए पुरानों से सवाल

साल भर पहले कांग्रेस में आए युवा नेता मुकेश भाकर ने 30 साल से पार्टी में काम कर रहे और कई चुनाव जीत चुके नेताओं से उनकी जीत के समीकरणों के बारे में पूछा।


तीन साल पहले कांग्रेस में आए युवा नेता अशोक चांदना ने जोधपुर संभाग के वरिष्ठ नेताओं से उनकी जीत की संभावनाओं और टिकट देने के कारणों पर सवाल पूछे।

आलाकमान करेगा टिकट तय

इस उप समिति के संयोजक शांति धारीवाल ने कहा कि उप समिति हर विधानसभा सीट से तीन-तीन उम्मीदवारों का पैनल भेजेगी, जिस पर अंतिम मुहर आलाकमान की ओर से ही लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed