फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Congress president Govind Singh Dotasara targeted BJP and Modi government

Rajasthan: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा बोले- सत्ता में रहकर हम मलाई खा सकते हैं तो क्या डंडे नहीं खा सकते? 

Mon, 13 Jun 2022 08:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 13 Jun 2022 08:37 PM IST
सार

डोटासरा ने कहा, कल हमें भी जब पकड़कर जेलों में ठूसा जाएगा, उस समय हमारे पक्ष में भी कोई नहीं बोलेगा, क्योंकि जब हमारे पार्टी प्रमुख पर हाथ उठाया तब हम नहीं बोले।

विज्ञापन
Rajasthan Congress president Govind Singh Dotasara targeted BJP and Modi government
गोविंद सिंह डोटासारा

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हुई पूछताछ का असर राजस्थान के जयपुर में भी दिखा। राहुल को ईडी दफ्तर बुलाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय से लेकर ईडी दफ्तर तक पैदल मार्च निकाला गया और कार्यालय के बाहर एक सभा का आयोजन किया। 

विज्ञापन


इस सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पार्टी नेताओं पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा, संघर्ष के लिए जब सड़कों पर उतरना पड़ता है तो कुछ नेता अपने गनमैन लेकर आ जाते हैं। सब पद और अधिकारी मनमुताबिक लेना चाहते हैं, लेकिन संघर्ष का समय आने पर समर्थक लाने की बजाय गनमैन लेकर प्रदर्शनों में पहुंच जाते हैं। सत्ता में रहकर मलाई खा सकते हैं, लेकिन डंडे खाने से सबको डर लगता है।   
विज्ञापन


डोटासरा बोले, कल हमें भी जब पकड़कर जेलों में ठूसा जाएगा, उस समय हमारे पक्ष में भी कोई नहीं बोलेगा, क्योंकि जब हमारे पार्टी प्रमुख पर हाथ उठाया तब भी हम नहीं बोले। ऐसे में अब यह संदेश जाना चाहिए कि राहुल गांधी पर कार्रवाई के बाद भाजपा और मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लगना चाहिए कि हम लोग जाग गए हैं और कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़कों पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोटासरा ने कहा, अब जेल भरनी पड़ेगी तो हम भरेंगे, डंडे खाने पड़े तो डंडे भी खाएंगे। जब सरकार में बैठकर हम मलाई खा सकते हैं तो क्या कांग्रेस के नेता के लिए डंडे नहीं खा सकते? डोटासरा ने कहा कि आरएसएस और भाजपा एक कोबरा सांप है जो डसता है तो आदमी बचता नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed