फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Congress in-charge Sukhjinder Singh Randhawa attacked BJP and Modi government

Rajasthan: कांग्रेस प्रभारी रंधावा बोले- राहुल की सदस्यता रद्द करना BJP की साजिश, इनकी कथनी करनी में है फर्क

Thu, 30 Mar 2023 09:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 30 Mar 2023 09:41 PM IST
सार

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पुष्कर में कहा- कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करना भाजपा का प्रायोजित षड्यंत्र है। राहुल गांधी द्वारा अदाणी के विरोध में उठाए गए सवालों से बौखलाई केंद्र सरकार ने ये कदम उठाया है।

विज्ञापन
Rajasthan Congress in-charge Sukhjinder Singh Randhawa attacked BJP and Modi government
राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गुरुद्वारे में मत्था टेका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा आम जनता के सामने बेनकाब हो गया है। इनकी कथनी और करनी में फर्क है, ये लोग कहते कुछ हैं और करते हुछ और हैं।  

विज्ञापन


विज्ञापन


सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गुरुवार को पुष्कर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा- कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करना भाजपा का प्रायोजित षड्यंत्र है। राहुल गांधी द्वारा अदाणी के विरोध में उठाए गए सवालों से बौखलाई केंद्र सरकार ने ये कदम उठाया है। राहुल गांधी एक शहीद के बेटे हैं और वह अन्याय के खिलाफ जनता के साथ खड़े हैं। यह बात भाजपा और केंद्र सरकार को रास नहीं आ रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले राजस्थान कांग्रेस प्रभारी रंधावा अजमेर पहुंचे थे। यहां गेगल टोल पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, देहात कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।  

रंधावा ने पुष्कर में ब्रह्मा जी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश में शांति व समृद्धि की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने पुष्कर के एक गुरुद्वारे में मत्था टेका। सुखजिंदर सिंह रंधावा रामनवमी पर बड़ी बस्ती में रघुनाथ मंदिर में आरती में भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed