फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: cm gehlot will visit biporjoy cyclone affected areas in rajasthan on 20-21 june

Rajasthan News: सीएम गहलोत 20-21 जून को चक्रवात प्रभावित चार जिलों का करेंगे दौरा, यहां जाना हुआ स्थगित

Mon, 19 Jun 2023 07:37 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 07:37 PM IST
सार

सीएम अशोक गहलोत 20-21 जून को बिपरजॉय प्रभावित जिलों के दौरे पर रहेंगे। गहलोत हवाई सर्वेक्षण करेंगे। साथ ही बाढ़ और आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात कर जानकारी भी लेंगे। गहलोत ने पहले से तय बूंदी, कोटा, झालावाड़ और दौसा जिले के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
Rajasthan: cm gehlot will visit biporjoy cyclone affected areas in rajasthan on 20-21 june
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सीएम अशोक गहलोत ने बिपरजॉय चक्रवात और बाढ़ जैसे हालातों वाले जिलों के दारे का कार्यक्रम बनाया है। सेना और वायुसेना के साथ एनडीआरएफ और आरएसएस कार्यकर्ता भी प्रभावित क्षेत्रों में मदद और राहत-बचाव में जुटे हुए हैं। ऐसे में सीएम गहलोत ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर चक्रवात प्रभावित इलाकों का दौरा बनाया है। रीशेड्यूल्ड तय कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम गहलोत 20 और 21 जून को अब बिपरजॉय चक्रवात प्रभावित पाली, जालौर, सिरोही, बाड़मेर जिलों का दौरा करेंगे। साथ ही गहलोत अपने गृहक्षेत्र जोधपुर भी जाएंगे।
विज्ञापन


हालांकि, जोधपुर में बिपरजॉय का बड़ा असर नहीं हुआ है। लेकिन बाड़मेर, पाली, जालौर, सिरोही में कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हैं। कहीं बांध टूट गया है तो कहीं खेत और लोगों के घर पानी में डूब गए हैं। सड़कें टूट गई हैं, रेल पटरियों के नीचे की मिट्टी बह गई है। पेड़ टूटकर गिर गए हैं, बिजली के पोल जगह जगह गिरे पड़े हैं। कई क्षेत्रों में पानी और बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई है।
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण और प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे सीएम...
सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री गहलोत इन जिलों का हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण करेंगे। खुद मौके पर जाकर हालात का जायजा लेंगे। पांचों जिलों में जिला कलेक्टर, सम्भागीय आयुक्त, एसपी और कलेक्टर्स के साथ ही नागरिक सुरक्षा, आपदा राहत, एसडीआरएफ को मुस्तैद रहने को कहा गया है। पीएचईडी, जल संसाधन, विद्युत निगमों के अफसरों, इंजीनियर्स और सरकारी विभागों के अधिकारियों को छुट्टियां नहीं लेने के निर्देश हैं। सीएम गहलोत प्रभावित इलाकों में कुछ लोगों से मुलाकात भी करेंगे और ग्राउंड रियलिटी और नुकसान का पता लगाएंगे। गहलोत इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार से बाढ़ग्रस्त और चक्रवात प्रभावित इलाकों के लिए विशेष आर्थिक मदद और पैकेज की भी मांग उठा सकते हैं। गुजरात में जिस तरह बिपरजॉय चक्रवात के चलते केंद्र सरकार ने घोषणाएं की हैं, उसी तर्ज पर राजस्थान के लिए भी सीएम गहलोत केंद्र से डिमांड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



   
कोटा, बूंदी, झालावाड़ और दौसा दौरा स्थगित...
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार और बुधवार को बिपरजॉय तूफान से प्रभावित जिलों का बनाने के कारण पहले से 20 और 21 जून को प्रस्तावित अपना कोटा, बूंदी, झालावाड़ और दौसा जिलों का दौरा स्थगित कर दिया है। गहलोत का 20 जून को दो दिवसीय दौरे पर बूंदी, कोटा, झालावाड़ और दौसा जाने का कार्यक्रम था। 20 जून को बूंदी में महंगाई राहत शिविर और प्रशासन शहरों के संग अभियान शिविर का पुलिस परेड ग्राउंड में विजिट करने, कोटा के गुमानपुरा में इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण समारोह, महंगाई राहत शिविर और प्रशासन शहरों के संग अभियान शिविर में विज़िट, शाम को झालावाड़ में राधारमण ‎मैदान में जनसभा को संबोधित‎ करने के साथ ही कई विकास कामों का ‎शिलान्यास और उद्घाटन करना था।‎ इसी मैदान में लगने वाले ‎महंगाई राहत शिविर और प्रशासन‎ शहरों के संग अभियान का निरीक्षण ‎भी गहलोत करने वाले थे। 20 जून की रात को झालावाड़‎ सर्किट हाउस में विश्राम करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था।

21 जून को झालावाड़ और दौसा में ये कार्यक्रम स्थगित...
इसके बाद दूसरे दिन 21 जून को कामखेड़ा में‎ नवनिर्मित श्रीराम मंदिर के प्रतिष्ठा‎ समारोह में भाग लेने का कार्यक्रम था। 21 जून को सीएम गहलोत का झालावाड़ के श्री कामखेड़ा बालाजी मंदिर परिसर में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह और महंगाई राहत कैम्प में अवलोकन करने, दौसा पहुंचकर मेगा जॉब फेयर का राजेश पायलट स्टेडियम में अवलोकन करने और शाम 4 बजे जयपुर लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। जिसे अब स्थगित कर दिया गया है।


प्रभार मंत्री ने तैयारियों का किया था निरीक्षण...
गहलोत के रविवार को दौरे को लेकर झालावाड़ में जिला प्रभारी मंत्री‎ प्रमोद जैन भाया ने कांग्रेस‎ कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी। उसके‎ बाद अधिकारियों के साथ सभास्थल‎ का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर आलोक रंजन, एडीएम राधेश्याम डेलू, जिला परिषद सीईओ नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, बीसूका जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गुर्जर, समाज कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष मीनाक्षी चन्द्रावत, पूर्व विधायक कैलाश मीणा मौजूद रहे थे। प्रभारी मंत्री भाया‎ ने कांग्रेस के जिला पदाधिकारियों‎ सहित ब्लॉक, नगर सहित अग्रिम‎ प्रकोष्ठों के अध्यक्षों से अधिक से‎ अधिक संख्या में सीएम की सभा में‎ भाग लेने को कहा था। लेकिन अब कार्यक्रम स्थगित होने के बाद जल्द ही नई तारीख घोषित की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed