फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan CM Bhajanlal Sharma go to Delhi today discuss names of ministers with high command

Rajasthan CM: आज फिर दिल्ली जाएंगे CM भजनलाल, पार्टी नेताओं से मिलेंगे; क्या तय होगी मंत्रियों की शपथ की तारीख

Wed, 20 Dec 2023 05:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 20 Dec 2023 05:14 PM IST
सार

Rajasthan CM Bhajanlal Sharma: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज शाम सात बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में वे पार्टी आलाकमान के साथ बैठक करेंगे। ऐसे में मंत्रिमंडल गठन की कवायद एक बार फिर तेज होती दिख रही है। 

विज्ञापन
Rajasthan CM Bhajanlal Sharma go to Delhi today discuss names of ministers with high command
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज फिर दिल्ली जाएंगे। वे शाम सात बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे। इससे पहले सीएम शर्मा 17  दिसंबर को दिल्ली गए थे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी मौजूद थे। दिल्ली दौरे के दौरान सीएम शार्मा समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा की थी।  
विज्ञापन


तय हो सकती है शपथ की तारीख
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरे को मंत्रिमंडल गठन से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि सीएम शर्मा दिल्ली में भाजपा हाईकमान के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान मंत्रियों के नामों पर फाइनल मोहर लग सकती है। वहीं, नए मंत्रियों की शपथ की तारीख भी तय हो सकती है। 
विज्ञापन


डेढ़ घंटे चली थी बैठक
इससे पहले दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रिमंडल गठन को लेकर पार्टी आलाकमान के नेताओं के साथ करीब डेढ़ घंटे बैठक की थी। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा समेत अन्य नेता मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मंत्री बनाए जा सकते हैं
सूत्रों की मानें तो प्रदेश की नई सरकार में 20 मंत्री बनाए जा सकते हैं। आने वाले दो-तीन दिन में मंत्रिमंडल का गठन हो सकता है। इसके बाद राजस्थान सरकार की पूरी टीम का चेहरा सामने होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed