फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan CM Ashok Gehlot transfer 15 Ips and 8 Sp late night

भ्रष्टाचार पर वार: गहलोत सरकार ने देर रात बदले 15 आईपीएस, आठ जिलों के एसपी भी इधर-उधर

Tue, 08 Jun 2021 03:27 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: कुमार संभव Updated Tue, 08 Jun 2021 03:27 PM IST
सार

कहा जा रहा है कि जिन-जिन अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा, उनका ही तबादला किया गया। दरअसल, लिस्ट में शामिल एसपी श्वेता धनकड़ पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने तीन दिन पहले ही सट्टा माफियाओं से मिलीभगत का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Rajasthan CM Ashok Gehlot transfer 15 Ips and 8 Sp late night
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में सियासी उठापटक जारी है। इस बीच पुलिस महकमे में भी बड़ा बदलाव कर दिया गया। दरअसल, गहलोत सरकार ने सोमवार (7 जून) देर रात 15 आईपीएस और 8 एसपी के तबादले कर दिए। इस लिस्ट में शराब तस्करी के मामले को लेकर विवादों में फंसे सिरोही जिले के एसपी हिम्मत अभिलाष टांक का नाम भी शामिल है। 

विज्ञापन

चर्चा में एसपी हिम्मत अभिलाष का तबादला

जानकारी के मुताबिक, पुलिस महकमे में हुए तबादला सूची में चार ट्रांसफर अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में है। इनमें मुख्य रूप से सिरोही जिले के एसपी हिम्मत अभिलाष टांक का ट्रांसफर है, जिन पर शराब तस्करों से मिलीभगत का आरोप लगा। गौर करने वाली बात यह है कि एसपी हिम्मत अभिलाष जब जयपुर और जालोर में पुलिस अधिकारी थे, तब भी कई विवादों फंसे थे। उन्हें अब पुलिस ट्रेनिंग सेंटर किशनगढ़ अजमेर में प्राचार्य पद पर लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिन पर भ्रष्टाचार का आरोप, उनका ट्रांसफर

कहा जा रहा है कि जिन-जिन अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा, उनका ही तबादला किया गया। दरअसल, लिस्ट में शामिल एसपी श्वेता धनकड़ पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने तीन दिन पहले ही सट्टा माफियाओं से मिलीभगत का आरोप लगाया था। उन्हें अब जयपुर ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। इसी तरह चित्तौड़गढ़ में सीआईडी क्राइम ब्रांच ने लॉकडाउन के दौरान मादक पदार्थों की कई खेप पकड़ी थीं, जिसमें जिला पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे। ऐसे में चित्तौड़गढ़ एसपी दीपक भार्गव को हटा दिया गया। उन्हें एसओजी में एसपी बनाया गया है। जयपुर के वैशाली नगर में सुरंग खोदकर चांदी की सिल्लियां ले जाने वाली घटना का खुलासा करने वाले राजेश सिंह को अब सवाई माधोपुर का एसपी बनाया गया है तो चर्चित आईपीएस पंकज चौधरी को भी पोस्टिंग दी गई है।

विज्ञापन

आईपीएस पंकज चौधरी को यह जिम्मेदारी

दो शादियों के मामले में बर्खास्त हुए आईपीएस पंकज चौधरी को भी अब राज्य सरकार ने पाोस्टिंग दे दी है। उन्हें स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स में कमांडेंट बनाया गया है। पंकज चौधरी को भाजपा सरकार में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। उन्होंने कैट में चुनौती दी तो प्रधान पीठ ने उन्हें बहाल करने के आदेश दिए थे। लिहाजा अब चौधरी को राज्य सरकार ने पोस्टिंग दे दी है।

किसे कहां मिली पोस्टिंग

आईपीएस का नाम वर्तमान पद नया पद
हिम्मत अभिलाष टांक सिरोही, एसपी प्राचार्य राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, किशनगढ़
श्वेता धनखड़ नागौर ,एसपी पुलिस उपायुक्त , जयपुर ट्रैफिक
दीपक भार्गव चित्तौड़गढ़, एसपी एसओजी, एसपी
राजेश सिंह एसओजी, एसपी सवाई माधोपुर, एसपी
चूनाराम जाट प्रतापगढ़, एसपी सीआईडी, सीबी जयपुर, एसपी
सुधीर चौधरी सवाई माधोपुर, एसपी राजसमंद, एसपी
भुवन भूषण यादव राजसमंद, एसपी डीएसपी ईस्ट, जोधपुर
राजेंद्र प्रसाद गोयल एसपी, एसीबी, उदयपुर चित्तौड़गढ़, एसपी
प्रह्लाद सिंह एसपी, एसीबी, जयपुर डिप्टी कमिश्नर, जयपुर शहर
आदर्श सिद्धू डिप्टी कमिश्नर, जयपुर शहर प्रतापगढ़, एसपी
अभिजीत सिंह डिप्टी कमिश्नर, जयपुर शहर नागौर, एसपी
धर्मेंद्र सिंह डिप्टी कमिश्नर, जोधपुर शहर एसपी सिरोही
हर्षवर्धन अग्रवाल एडीसी, राज्यपाल एसपी सीआईडी-सीबी जयपुर
राजऋर्षि राज एडिशनल कमिश्नर, जयपुर एडीसी राज्यपाल
पंकज चौधरी कोई पद नहीं स्टेट डिजास्टर रेस्पांस फोर्स के कमांडेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed