फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan CM Ashok Gehlot first Janta Clinic, facilities available in primary health center

सीएम गहलोत ने पहले जनता क्लीनिक की शुरुआत की, प्राथमिक स्वास्थय केंद्र की सभी सुविधाएं उपलब्ध

Wed, 18 Dec 2019 11:37 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 18 Dec 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan CM Ashok Gehlot first Janta Clinic, facilities available in primary health center
जनता क्लीनिक का लोकार्पण करते सीएम गहलोत - फोटो : Facebook

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गरीबों को उनके आसपास ही चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत पहले जनता क्लीनिक का बुधवार को यहां लोकार्पण किया।

विज्ञापन


शहर के मालवीय नगर की वाल्मीकि बस्ती में इस क्लीनिक का लोकार्पण करने के बाद गहलोत ने कहा कि जनता क्लीनिक खोलना बड़ा काम है और जहां भी जगह उपलब्ध होगी, राज्य सरकार वहां इस तरह के क्लीनिक खोलने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम चाहेंगे कि सभी स्वास्थ्य सेवाएं आम लोगों तक पहुंचें। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह क्लीनिक अपने उद्देश्य में कायमाब रहेगा।

गहलोत ने कहा कि यह काम सरकार अकेले नहीं कर सकती। इसमें जनता और दानदाताओं का सहयोग लिया जाएगा। हमने संकल्प लिया है कि राजस्थान स्वास्थ्य सेवाओं में सिरमौर बने। इसलिए हम निरोगी राजस्थान योजना की पहल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने घोषणा की थी गली-मोहल्लों में जनता क्लीनिक खोले जाएंगे। दानदाता से मिले भवन में यह क्लीनिक खुलेंगे। इन क्लीनिक पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्तर की सभी इलाज सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

इस अवसर पर राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा सहित कई मंत्री तथा विधायक मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed