फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan CM Ashok Gehlot alleged Vasundhara Raje stopped work of Badmer Refinery while being CM

गहलोत ने वसुंधरा राजे पर साधा निशाना, कहा- मुख्यमंत्री रहते हुए बाड़मेर रिफाइनरी का काम रोका

Sun, 01 Sep 2019 08:27 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 01 Sep 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan CM Ashok Gehlot alleged Vasundhara Raje stopped work of Badmer Refinery while being CM
वसुंधरा राजे, अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को आरोप लगाया कि वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली तत्कालीन भाजपा सरकार ने बाड़मेर में रिफाइनरी के काम को रोक दिया था। गहलोत ने कहा कि यदि राजे ने इसका काम नहीं रोका होता तो राजस्थान को अब तक रिफाइनरी मिल गया होता। 

विज्ञापन


गहलोत ने यह बात पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा के धन्यवाद का जवाब देते हुए कही। राजे ने जयपुर में बने ‘टेक्नो हब’ के लिए तत्कालीन भाजपा सरकार के काम की सराहना करने के लिए गहलोत को धन्यवाद दिया था। गहलोत ने शनिवार को ‘टेक्नो हब’ का दौरा किया था।
विज्ञापन


गहलोत ने ट्वीट किया, ‘यह अच्छी बात है कि वसुंधरा जी ने हमें धन्यवाद दिया लेकिन अच्छा होता कि यदि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने रिफाइनरी के लिए हमारे जैसी ही भावना दिखाई होती। जैसा कि हम ‘टक्नो हब’ की सराहना कर रहे हैं उन्हें भी रिफाइनरी के लिये बड़ा दिल दिखाना चाहिए था।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजे ने बाड़मेर में रिफाइनरी परियोजना के लिए अपनी सरकार के कार्यकाल में उठाये गये कदमों के बारे में ट्वीट किया है, जिसे गहलोत ने पूरी तरह निराधार बताया। गहलोत ने कहा, ‘‘वसुंधरा राजे जी जो तर्क अब रिफाइनरी के लिये दे रही हैं वो पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने जनता को गुमराह करके चार साल व्यर्थ किये। 


गहलोत ने कहा कि उन्होंने यदि उसका काम नहीं रोका होता तो राजस्थान को अब तक रिफाइनरी का तोहफा मिल गया होता। उन्होंने कहा, ‘हमारा प्रयास पिछली सरकार द्वारा शुरू किए गए सभी अच्छी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का है। हम ऐसी किसी योजना को नहीं रोक रहे जो राजस्थान की जनता के हित में है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed