फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Civic Poll Preparations Complete, Voting in 5393 Wards Tomorrow; Polling Parties Deployed

राजस्थान: निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी, 5,393 वार्डों में पहले चरण का मतदान कल, पोलिंग पार्टियां रवाना

Tue, 08 Sep 2026 02:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 08 Sep 2026 02:32 PM IST
सार

राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बुधवार को 39 जिलों के 5,393 वार्डों में 57.52 लाख से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे। इसके लिए 7,683 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं और मंगलवार से मतदान दलों की रवानगी शुरू हो गई।

विज्ञापन
Rajasthan: Civic Poll Preparations Complete, Voting in 5393 Wards Tomorrow; Polling Parties Deployed
निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान कल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। प्रदेश के 39 जिलों के 5,393 वार्डों में बुधवार 9 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इस प्रथम चरण के चुनावी मुकाबले में कुल पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए सभी जरूरी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य में पंजीकृत कुल 57,52,278 मतदाता इन प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में दर्ज करेंगे। इस चरण के लिए राज्य में 7,683 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

विज्ञापन


मतदान कराने के लिए मंगलवार सुबह से ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई। जयपुर में सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिसर के फार्मेसी कॉलेज से मतदान दलों को दो पालियों में गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पहली पाली के तहत मतदान कर्मी सुबह 7 बजे रवाना हुए, जबकि दूसरी पाली की रवानगी का कार्य सुबह 11 बजे हुआ। भवानी निकेतन परिसर में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा, जहां चुनावकर्मियों ने आवश्यक ईवीएम और चुनावी सामग्री प्राप्त कर अपने-अपने आवंटित मतदान केंद्रों की ओर प्रस्थान किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: निकाय चुनाव में बगावत : बीजेपी ने 41 को पार्टी से निकाला, डिप्टी सीएम दीया कुमारी की विधानसभा में सबसे ज्यादा
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर जिले में भी निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। जिले की दो प्रमुख नगर परिषदों चौमूं और शाहपुरा में बुधवार को सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। इसके अतिरिक्त जयपुर जिले के अंतर्गत आने वाली 16 नगर पालिकाओं में भी सदस्य पदों के लिए मतदाता अपने वोट डालेंगे। प्रशासन ने सभी पोलिंग बूथों पर निष्पक्ष वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed