{"_id":"5c5c2d51bdec224dce166863","slug":"rajasthan-chief-minister-dismisses-possibility-of-complete-prohibition","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के मुख्यमंत्री ने पूर्ण शराबबंदी की संभावना को खारिज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने पूर्ण शराबबंदी की संभावना को खारिज किया
Thu, 07 Feb 2019 08:58 PM IST
अमित मंडल
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर
Published by: अमित मंडल
Updated Thu, 07 Feb 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
अशोक गहलोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में पूर्ण शराबबंदी की संभावना को फिलहाल एक तरह से खारिज करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि जिस काम को व्यावहारिकता में करना मुश्किल है, उसके बारे में वह कुछ नहीं कहेंगे।
विज्ञापन
गहलोत ने साथ ही कहा कि इस बारे में आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा। वह यहां गांधीवादी विचारक डॉ. एस.एन सुब्बाराव के 91वें जन्मदिवस सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में कुछ वक्ताओं द्वारा पूर्ण शराबबंदी का जिक्र किए जाने पर गहलोत ने कहा, मैं शराबबंदी पर कहना चाहूंगा कि मेरी भावना वही है जो आप सब की है। लेकिन व्यावहारिकता में हम उस काम को नहीं कर सकते तो उसके लिये मैं अभी कुछ नहीं कहना चाहूंगा।
विज्ञापन
गहलोत ने कहा, इस दिशा में हम क्या कर सकते है उसके बारे में सोचेंगे और आगे बढने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में शराबबंदी पहले भी हुई थी, वह कामयाब नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि गुजरात में शराबबंदी है लेकिन जब वह वहां रहे तो उन्होंने देखा कि शराबबंदी केवल कागजों में ही है। गहलोत के अनुसार, वहां (गुजरात) गैर कानूनी शराब बनती है। बाहर से आती है और धडल्ले से बिकती है।
विज्ञापन