Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Centuries-old tradition observed during Govardhan Puja

राजस्थान: गोवर्धन पूजा पर निभाई गई सदियों पुरानी परंपरा, खेकरा खेल में पशुओं ने दिखाई ताकत और फुर्ती

Mon, 09 Nov 2026 03:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 09 Nov 2026 03:25 PM IST
सार

गोवर्धन पूजा पर कोटा, बूंदी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों ने पारंपरिक खेकरा खेल का आयोजन किया। इस खेल के जरिए पशुओं की ताकत, फुर्ती, तंदुरुस्ती और बछड़ों की रक्षा करने की क्षमता परखी जाती है।

 

विज्ञापन
Rajasthan: Centuries-old tradition observed during Govardhan Puja
गोवर्धन पूजा - फोटो : instagram

विस्तार

दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर पशुपालकों ने अपनी पारंपरिक परंपरा निभाते हुए 'खेकरा' खेल का आयोजन किया। इस अनूठे खेल के जरिये पशुपालक अपने पशुधन की शारीरिक ताकत, फुर्ती और तंदुरुस्ती का आकलन करते हैं। कोटा, बूंदी और आसपास के ग्रामीण इलाकों में यह परंपरा बरसों से चली आ रही है।

विज्ञापन


परंपरा की शुरुआत और आयोजन
रवि गुर्जर पोसवाल ने जानकारी दी कि खेकरा खेल के आयोजन के लिए सबसे पहले एक बड़े मैदान या लंबे बाड़े में गांव के पशुओं को एकत्र किया जाता है। इसके बाद एक लकड़ी पर मृत बछड़े यानी पाड़े का चमड़ा बांध दिया जाता है। गुर्जर समाज के युवा पशुपालक इस लकड़ी को लेकर मैदान के बीच में खड़े होते हैं। चमड़े की गंध पाते ही पशु उसकी दिशा में तेजी से दौड़ पड़ते हैं।
विज्ञापन


पशुधन की जांच और युवाओं का उत्साह
रवि गुर्जर के अनुसार पशु उस चमड़े को अपने अधिकार में लेने या छुड़ाने के लिए पूरी ताकत लगाते हैं। इस प्रक्रिया में पशुओं की दौड़ने की गति, उनकी फुर्ती और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन होता है। पशुपालक भी अपने पशुओं को संभालने और नियंत्रित रखने के लिए उनके पीछे मैदान में दौड़ते हैं। इस भागदौड़ के दौरान कई बार युवा पशुपालक चोटिल भी हो जाते हैं। इसके बावजूद स्थानीय युवाओं में इस पारंपरिक खेल को लेकर अत्यधिक उत्साह बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व
गांव के 85 वर्षीय बुजुर्ग दादा उदयराम पोसवाल ने बताया कि गुर्जर समाज की भैंसों और गायों के साथ खेकरा खेलने का यह रिवाज राजस्थान की प्राचीन पशुपालक संस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। इस आयोजन में ग्रामीण अपने मवेशियों को उनके बछड़ों के साथ एक जगह इकट्ठा करते हैं। खेल के माध्यम से पशुओं के स्वाभाविक व्यवहार, उनके साहस और अपने बछड़ों की रक्षा करने की क्षमता को परखा जाता है।


दादा उदयराम पोसवाल के अनुसार प्राचीन काल में गाय और भैंस को किसी भी परिवार की मुख्य आर्थिक संपत्ति माना जाता था। दूध, दही, घी और खेती-किसानी के कार्यों में पशुधन की केंद्रीय भूमिका होती थी। पशुपालक अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगलों और खुले मैदानों में ले जाते थे, जहां हिंसक जानवरों से मवेशियों और उनके छोटे बछड़ों की सुरक्षा करना अत्यंत आवश्यक होता था। इसी सुरक्षात्मक आवश्यकता और ग्रामीण जीवन से जुड़ी मान्यताओं के कारण खेकरा जैसी सामाजिक परंपराएं विकसित हुईं, जो आज भी कोटा और आसपास के क्षेत्रों में पूरी निष्ठा के साथ निभाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed