{"_id":"619c360c27832644fc7d7c8b","slug":"rajasthan-cait-demands-strict-action-against-amazon-for-selling-marijuana","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : सीएआईटी ने मारिजुआना बेचने को लेकर अमेजन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : सीएआईटी ने मारिजुआना बेचने को लेकर अमेजन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
Tue, 23 Nov 2021 06:00 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 23 Nov 2021 06:00 AM IST
सार
सीएआईटी राजस्थान के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने सोमवार को कहा, केंद्र और राज्यों को ई-कॉमर्स मंचों पर वर्जित लेनदेन रोकने के लिए नियम बनाने चाहिए। गोयल का कहना है, अमेजन पर मारिजुआना बेचे जाने को लेकर मध्यप्रदेश में कंपनी पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। सरकार को जांच कर दोषियों को दंडित करना चाहिए।
विज्ञापन
CAIT
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने ऑनलाइन मारिजुआना बिक्री को लेकर ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीएआईटी राजस्थान के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने सोमवार को कहा, केंद्र और राज्यों को ई-कॉमर्स मंचों पर वर्जित लेनदेन रोकने के लिए नियम बनाने चाहिए।
विज्ञापन
गोयल का कहना है, अमेजन पर मारिजुआना बेचे जाने को लेकर मध्यप्रदेश में कंपनी पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। सरकार को जांच कर दोषियों को दंडित करना चाहिए। उन्होंने मल्टीनेशनल कंपनियों के खिलाफ कोई ढिलाई न बरते जाने की भी अपील की है।
विज्ञापन
हम इन कंपनियों को हमारे युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य से खिलवाड़ नहीं करने दे सकते। इसके लिए सरकार को ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन पर नजर रखने के लिए एक प्रक्रिया विकसित करनी चाहिए। दुकानों पर तो लेनदेन सत्यापित होता है लेकिन ऑनलाइन भरोसा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन