फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan budget 2017-18 and digital rajasthan

डिजिटल राजस्थान के लिए बजट में है ये खास...

Wed, 08 Mar 2017 04:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 08 Mar 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
rajasthan budget 2017-18 and digital rajasthan
राजस्थान विधानसभा
डिजिटल राजस्थान के तहत ई-आॅफिस, ई-पेमंट, फाइल टरेकिंग सिस्टम को अपग्रेड करने के साथ विस्तार किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे सरकारी कर्मचारियों की कुशलता बढ़ेगी। पारदर्शिता होने से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। इसके लिए बजट में ये खास घोषणाएं की है-
विज्ञापन


रणथंभौर, सरिस्का, मुकन्दरा, झालाना आदि वन क्षेत्रों में आईटी सिक्युरिटी सिस्टम डवलप किया जाएगा। 

उद्योगों के लिए सिंगल विंडो पोर्टल लांच होगा। इससे विभिन्न तरह की मंजूरियों के लिए उद्यमियों को भटकना नहीं पड़ेगा। 

26 लाख किसानों को केन्द्रीय सहकारी बैंक से लोन सुविधा के लिए ईएमवी रूपे किसान डेबिट कार्ड जारी होंगे।
 
भामाशाह प्लेटफार्म के अंतर्गत ई-पीडीएस योजना से पीओएस का उपयोग बढ़ाने के लिए थोक विक्रेता एवं परिवहन सहित सम्पूर्ण राशन वितरण प्रणाली का डिजिटलाइजेशन किया जाएगा।
विज्ञापन

 
सभी अटल सेवा केन्द्रों पर ई-मित्र सर्विस एटीएम स्थापित किए जाएंगे। जहां कोई भी व्यक्ति सरकारी सेवा, सूचना तथा आवश्यकतानुसार दस्तावेजोें के प्रिंट ले सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-आॅफिस सिस्टम 10 और विभागों में लागू होगा। अभी पांच सरकारी विभागों में है। इसके तहत कर्मचरियों की छुट्टी मंजूरी, बैठक प्रबंधन समेत कई काम आॅन लाइन सिस्टम में होंगे। फाइल ट्रेकिंग सिस्टम को भी सभी विभागों में लागू किया जाएगा।
 
अटल सेवा केन्द्रों और सभी सरकारी दफ्तरों में वाईफाई सुविधा दी जाएगी। 

सभी जिलों को कमांड एड कन्ट्रोल सेंटर से जोड़ा जाएगा।  जिला मुख्यालयों एवं संवेदनशील क्षेत्रों को सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखा जाएग। समस्त आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहनों के लिए नागरिक हैल्पलाइन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 

इन्ट्रीग्रेटेड आईटी एनबिल्ड हैल्थ प्रोजेक्ट की घोषण। इसके माध्यम से टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
 
खनन से संबंधित कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता के लिए इंटीग्रेटेड आॅनलाइन सिस्टम डवलप किया जाएगा। जिसमें लीज देने, रवन्ना जारी करने, अवैध माइनिंग पर निगरानी तक के सभी काम आईटी एवं जीआईएस के माध्यम से होंगे।
 
साइबर सिक्युरिटी के लिए आई टी सिक्युरिटी पाॅलिसी का आईटीईएस पाॅलिसी में समावेश कर किया जाएगा। राज्य के डेटा सेंटर एवं नेटवर्क को सुरक्षित किया जाएगा। 


छह संभाग मुख्यालयों कोटा, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर और भरतपुर में साइबर फाॅरेन्सिक सेल  स्थापित होगी। 

भू-अभिलेखों तथा राजस्व नक्शों का डिजिटलाइजेशन तथा भू प्रबंध विभाग का पुनगर्ठन। 

सरकारी कर्मचारी यात्रा बिल एवं चिकित्सा बिल आॅनलाइन प्रस्तुत करेंगे। भुगतान की प्रकिया को भी इंटरीग्रेटेड फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम से जोड़ा जाएगा। मेडिकल बिलों पुनर्भरण ई-पेमेंट होगा। 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed