फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: BTP MLA Rajkumar Rot shared a video over current political situation in the state

Rajasthan Political Crisis News: बीटीपी विधायक ने वीडियो जारी कर लगाया कैद करके रखने का आरोप

Tue, 14 Jul 2020 05:52 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 14 Jul 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan News: BTP MLA Rajkumar Rot shared a video over current political situation in the state
बीटीपी विधायक राजकुमार रोत

राजस्थान में चल रही सियासी महाभारत के बीच भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के एक विधायक ने वीडियो जारी कर पार्टी के विधायकों को कैद करके रखने का आरोप लगाया है। बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहे विवाद से उपजे राजनीतिक संकट के बीच बीटीपी ने अपने दो विधायकों को व्हिप जारी कर निर्देश दिया है कि वह किसी के भी समर्थन में वोट न करें।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में चौरासी विधानसभा से विधायक राजकुमार रोत ने कहा, 'इस समय राजस्थान में जो स्थिति पैदा हो चुकी है, अभी ये हाल है कि हमें एक तरह से कैद कर रखा है। पुलिस प्रशासन की तीन से चार गाड़ियां हमारे साथ लगीं है। आज मैं क्षेत्र के लिए निकला लेकिन वो लोग निकलने नहीं दे रहे हैं। चारों तरफ गाड़ियां लगा दी हैं और मेरी गाड़ी की चाबी भी ले ली गई है।'

विज्ञापन

बीटीपी ने दिया तटस्थ रहने का निर्देश

बीटीपी ने विधानसभा में विश्वास मत की स्थिति में अपने दोनों विधायकों को पत्र लिखकर कहा है कि फ्लोर टेस्ट की स्थिति में वे न भाजपा को वोट देंगे और न ही कांग्रेस को। पत्र में दोनों विधायकों को सचिन पायलट के समर्थन में भी मतदान करने से मना किया गया है। बता दें कि इन दोनों विधायकों ने पहले  राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिगड़ सकता है विधानसभा का गणित

अभी तक माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास 104 विधायकों का समर्थन है। लेकिन बीटीपी नेतृत्व द्वारा अपने दो विधायकों को मतदान से दूर रहने का निर्देश दिए जाने के बाद गहलोत के पास 102 विधायकों का समर्थन रह जाएगा। बहुमत के लिए उन्हें 101 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। ऐसे में राजस्थान में भी सत्ता का खेल गड़बड़ हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed