{"_id":"6acb9928cf25b1cc70021d82","slug":"jaipur-amer-fort-french-woman-tourist-misbehavior-allegation-two-home-guards-police-investigation-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: आमेर किले में फ्रांसीसी महिला से बदसलूकी का आरोप, दो होमगार्ड हिरासत में लेकर पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: आमेर किले में फ्रांसीसी महिला से बदसलूकी का आरोप, दो होमगार्ड हिरासत में लेकर पूछताछ
Sun, 11 Oct 2026 07:42 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Sun, 11 Oct 2026 07:42 PM IST
सार
जयपुर के आमेर किले में घूमने आई एक फ्रांसीसी महिला पर्यटक ने ड्यूटी पर तैनात दो होमगार्ड्स पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। शीश महल के पास हुई घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी जयपुर स्थित प्रसिद्ध आमेर किले में एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ अनुचित व्यवहार का मामला सामने आया है। विश्व प्रसिद्ध आमेर किले में घूमने आई फ्रांसीसी महिला पर्यटक ने सुरक्षा में तैनात दो होमगार्ड्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दोनों आरोपी होमगार्ड्स और पीड़ित महिला पर्यटक को पूछताछ के लिए थाने ले गई। फिलहाल आरोपों की पुष्टि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
शीश महल के पास हुई घटना, टूरिस्ट फोर्स से की शिकायत
जानकारी के अनुसार, फ्रांसीसी महिला रविवार को जयपुर घूमने आई थी। इसी दौरान वह आमेर किला देखने पहुंची। शीश महल क्षेत्र के पास यह घटना हुई, जहां पर्यटकों की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए होमगार्ड्स तैनात रहते हैं। महिला ने ड्यूटी पर तैनात दो होमगार्ड्स पर उसके साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं।
घटना के बाद महिला पर्यटक घबरा गई। इसके बाद उसने टूरिस्ट फोर्स के सामने शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी आपबीती बताई। शिकायत की जानकारी मिलने पर संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
माहिर और दानिश के नाम सामने आए, पुलिस कर रही पूछताछ
मामले में होमगार्ड माहिर और दानिश के नाम सामने आए हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, दोनों जयपुर के हांडीपुरा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों होमगार्ड्स से पूछताछ शुरू की है। महिला पर्यटक से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस की जांच में घटना के समय की परिस्थितियों, शिकायत में लगाए गए आरोपों और अन्य संबंधित तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा पर उठे सवाल
आमेर किला जयपुर के प्रमुख ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों में शामिल है। यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक ऐतिहासिक इमारतों और स्थापत्य कला को देखने पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारियों पर ही गंभीर आरोप लगना चिंता का विषय है। जयपुर में इससे पहले भी विदेशी महिला पर्यटकों के साथ बदसलूकी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।