फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Brother Sexual Assaulted 10 year old sister with friends and killed four accused arrested

राजस्थान: भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर 10 साल की बहन से दुष्कर्म किया, चारों आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 May 2020 12:42 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 24 May 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Brother Sexual Assaulted 10 year old sister with friends and killed four accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जयपुर के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर एक बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या किए जाने के सिलसिले में पुलिस ने नाबालिग के भाई और उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण दस साल की यह बच्ची अपना नित्यक्रम भी नहीं कर पाती थी। उन्होंने बताया कि उसका भाई जीशान और उसके तीन दोस्त साजिद अली, अमजद अली व वाजिद अली 17 मई को उसे पास के जंगल में ले गए। आरोपियों ने बलात्कार करने के बाद बच्ची का गला घोंट दिया और शव को पास के नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन


इस बारे में बच्ची के पिता ने 18 मई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस को जांच के दौरान इन चारों पर संदेह हुआ। मनोहरपुर के थानाधिकारी रामस्वरूप ने कहा कि चारों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। इनकी उम्र 19 से 21 साल के बीच है और सभी एक ईंट भट्टे पर काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मृतक बच्ची की झुग्गी-झोपड़ी के आसपास और पड़ाेसियों से पूछताछ की। संदेह के आधार पर लड़की का भाई जिशान अली और उसके तीन दोस्तों बरेली निवासी साजिद अली, अमजद अली और वाजिद अली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने गुनाह कबूल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed