फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan board examinations from March 2, 66 block copying flying squad

राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं 2 मार्च से, 66 उड़नदस्ते रोकेंगे नकल

Wed, 22 Feb 2017 03:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला
ब्यूरो / अमर उजाला Updated Wed, 22 Feb 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan board examinations from March 2, 66 block copying flying squad
सर्दी जाते ही बच्चों के ऊपर परीक्षाओं की गर्मी आ गई है। अगले महीने की शुरूआत से ही बच्चे परीक्षाओं में व्यस्त रहेंगे। राजस्थान बोर्ड ने 2 मार्च से परीक्षाएं शुरू करने की घोषणा कर दी है। वहीं, नकल रोकने के लिए 66 उड़नदस्ते तैयार किए गए हैं, जिनमें चार महिला उड़नदस्ते शामिल हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चैयरमेन प्रो. बी.एल. चैधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उड़नदस्तें जिले के अंदरूनी और दूर-दराज के हिस्सों में स्थित परीक्षा केन्द्रों का विशेष रूप से निरीक्षण करें। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों का सघन और सतत् निरीक्षण किया जाए। प्रत्येक जिले में न्यूनतम एक विशेष उड़नदस्ता गठित किया गया है और संवेदनशील और बड़े जिलों में दो से अधिक विशेष उड़नदस्तें गठित किए हैं।
विज्ञापन


उड़नदस्ते परीक्षा केन्द्रों पर लगाए गए सी.सी.टी.वी. कैमरा और विडियोग्राफी व्यवस्था के निर्धारित मानकों की भी जांच करे। बोर्ड के निदेशक (गोपनीय) जी.के. माथुर ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केन्द्र पर इन्टरनेट, फोटोस्टेट और हॉस्टल चलाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। बोर्ड के उड़नदस्ते रात्रि को उन स्थानों की विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था से जांच करें, जहां परीक्षा प्रश्न-पत्र रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed