{"_id":"f0e41e71d1fe82aef7b8b6be432ed675","slug":"rajasthan-bjp-state-president-search","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: भाजपा का नया मुखिया कौन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: भाजपा का नया मुखिया कौन?
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Thu, 30 Jan 2014 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नए मुखिया की तलाश शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इस दौड़ में वर्तमान उपाध्यक्ष डॉ. दिगम्बर सिंह सबसे आगे चल रहे हैं। हांलाकि राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र यादव के नाम की भी चर्चा चल रही है।
एक व्यक्ति-एक पद के सिद्धांत पर राजे ने प्रदेशाध्यक्ष पद से बुधवार रात को इस्तीफा दिया था।
सूत्रों ने बताया कि वसुंधरा राजे ने भाजपा आलाकमान को अपनी राय से अवगत करवा दिया है।
राजस्थान में सत्ता व संगठन के बीच तालमेल बेहतर ढंग से चले, इसलिए भाजपा आलाकमान भी राजे की सहमति से ही प्रदेश अध्यक्ष पद के नाम की घोषणा करेगी।
वसुंधरा राजे के पसंदीदा में से एक डॉ. दिगम्बर सिंह को इस विधानसभा चुनाव में भरतपुर राज घराने से ताल्लुक रखनेवाले विश्वेन्द्र सिंह ने हराया था।
माना जा रहा है कि डॉ. सिंह को इस हार का अच्छा तोहफा मिल सकता है।
वर्ष 2003 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में डॉ. सिंह ने विश्वेन्द्र सिंह को हराया था। इसके बाद वे पिछली वसुंधरा सरकार में चिकित्सा मंत्री रहे थे।