फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan bjp slam aap on vip culture

'आप ने की है भाजपा की नकल'

Fri, 10 Jan 2014 06:17 PM IST
समीर शर्मा, जयपुर
समीर शर्मा, जयपुर Updated Fri, 10 Jan 2014 06:17 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan bjp slam aap on vip culture

देश के राजनीतिक दलों में हलचल मचा देने वाली दिल्ली में आप पार्टी की सरकार पर राजस्थान सरकार ने उनकी (भाजपा) नकल करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


राजस्थान की भाजपा सरकार में चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ का कहना है कि सरकार में सादगी और मितव्ययिता का रास्ता मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से प्रेरणा लेकर नहीं अपनाया है, बल्कि केजरीवाल ने राजे के रास्ते को अपनाया है।
विज्ञापन


राठौड़ ने शासन सचिवालय में कहा कि राजे ने दिल्ली से पहले दिसम्बर में ही ट्रैफिक में आम लोगों की तरह लाल बत्ती पर रुकने, सीएम हाउस में रहने के बजाय साधारण सरकारी आवास में रहने जैसी पहलें की हैं, जबकि इस तरह की चीजें अरविंद केजरीवाल ने राजे के बाद शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकों को नहीं मिलेंगे गनमैन
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पिछली गहलोत सरकार के निर्णय को पटलते हुए विधायकों को पुलिस गनमैन उपलब्ध नहीं कराने के निर्देश दिए। जिन विधायकों को गनमैन मिले हुए हैं उनसे यह सुविधा वापस ले ली जाएगी।

यह आदेश पुलिसकर्मियों की ड्यूटी आम जनता के लिए ही लगाने और खर्चे में कटौती करने के लिहाज से जारी किया गया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुरुआत कर अपने सुरक्षा काफिले को घटाकर सादगी और मितव्ययता का संदेश दिया था। उसके बाद मंत्रियों ने दौरे के समय दिन में पुलिस एस्कॉर्ट नहीं लेने का निर्णय किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed