फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan BJP shows CM Ashok Gehlot as a drunkard in cartoon

political controversy: भाजपा ने कार्टून में सीएम गहलोत को दिखाया 'शराबी', बवाल बढ़ने पर हटाया ट्वीट 

Sat, 07 May 2022 07:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 07 May 2022 07:55 PM IST
सार

भाजपा ने राजस्थान में हो रहे दंगे और हत्याएं को लेकर गहलोत अशोक गहलोत पर निशाना साधा। एक कार्टून के जरिए सीएम के हाथ में शराब की बोतल भी दिखाई। विवाद बढ़ने पर ट्वीट को डिलीट कर दिया।

विज्ञापन
Rajasthan BJP shows CM Ashok Gehlot as a drunkard in cartoon
भाजपा ने सीएम गहलोत का यह कार्टून किया था ट्वीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के एक ट्वीट से राजस्थान की राजनीति गरमा गई है। इस ट्वीट के जरिए भाजपा ने प्रदेश में हो रहे दंगे, हत्याएं और तुष्टीकरण को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। ट्वीट किए गए एक कार्टून में उनके हाथ में शराब भी बोतल भी दिखाई दे रही है। हालांकि, अब इस ट्वीट को भाजपा ने डिलीट कर दिया है।  

विज्ञापन


ट्वीट सामने आने के बाद कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई। मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए मर्यादा में रहने की नसीहत दे डाली। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि यह कौनसा तरीका है आलोचना करने का? राजनीति के निम्न स्तर पर उतर कर प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस तरह दिखाना निहायत ही घटिया और निंदनीय है। सतीश पूनिया जी पद की एक गरिमा होती है, जिसको बनाए रखना आपकी भी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन




सरकार को घेरने में खुद घिर गई भाजपा
प्रदेश में हो रहे दंगों, अपराध और तुष्टीकरण को लेकर भाजपा कार्टून के जरिए प्रदेश सरकार पर हमला करना चाहती थी, लेकिन सीएम गहलोत के हाथ में शराब की बोतल दिखाकर वह खुद घिर गई। मामले बढ़ने के बााद भाजपा ने ट्वीट को डिलीट कर दिया, लेकिन उसके स्क्रीनशॉट अब भी वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर लगा रहीं आरोप
राजस्थान करौली के बाद जोधपुर में हुई हिंसा को लेकर दोंनों ही पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव को देखते हुए भाजपा प्रदेश का माहौल खराब करना चाहती है। इसलिए भाजपा और आरएसएस प्रदेश में हिंसा भड़का रही है। वहीं भाजपा का आरोप है कि सरकार की तुष्टीकरण की नीति के कारण प्रदेश में माहौल बिगड़ा हुआ है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed