{"_id":"641dcd5c8577857ffc0e1da4","slug":"rajasthan-bjp-president-cp-joshi-will-take-charge-on-27-march-jaipur-news-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: BJP प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी 27 को ग्रहण करेंगे पदभार, दिल्ली से जयपुर तक होगा स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: BJP प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी 27 को ग्रहण करेंगे पदभार, दिल्ली से जयपुर तक होगा स्वागत
Fri, 24 Mar 2023 10:55 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:55 PM IST
सार
राजस्थान बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी 27 मार्च को पदभार ग्रहण करेंगे। प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में उनका परंपरागत तरीके से स्वागत किया जाएगा। बीजेपी मुख्यालय में आज नए प्रदेश अध्यक्ष के पद भार ग्रहण की तैयारियों को लेकर बैठक की गई।
विज्ञापन
सीपी जोशी का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान बीजेपी प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी 27 मार्च को सुबह 7 बजे दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना होंगे। अनेकों जगह पर स्वागत कार्यक्रमों में शामिल होते हुए शाहजहांपुर बॉर्डर, नीमराणा, बहरोड, कोटपूतली विराट नगर,पावटा, शाहपुरा, चंदवाजी, आमेर और जयपुर शहर में स्थित खोले के हनुमान जी, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा, धर्मसिंह सर्किल, त्रिमूर्ति सर्किल, स्टेचू सर्किल समेत कई जगह उनके स्वागत कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
सुबह 12.15 बजे पदभार ग्रहण करने का मुहूर्त
जयपुर शहर के स्वागत केन्द्रों पर विभिन्न विधानसभाओं के कार्यकर्ता और प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी 11.30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंच कर 12 बजकर 15 मिनट पर पदभार ग्रहण करेंगे, समारोह में भाजपा प्रदेश स्तर के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा बताया नव नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को लेकर संपूर्ण राजस्थान के कार्यकर्ताओं में उल्लास का माहौल है। अभी तक के सबसे युवा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त हुए है।
विज्ञापन
युवाओं में जोश है और कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। एक बूथ स्तर से आए हुए कार्यकर्ता को संगठन ने संपूर्ण देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। जो विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है।
विज्ञापन
स्वागत की तैयारियों को लेकर बैठक में ये नेता मौजूद रहे
स्वागत की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर बैठक हुई। जिसमें प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, प्रदेश मंत्री श्रवण बगड़ी जिलाध्यक्ष राघव शर्मा मौजूद रहे।