फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan BJP President CP Joshi attacked the Gehlot government

Rajasthan: सीपी जोशी बोले- कांग्रेस पदाधिकारी ही सुरक्षित नहीं, इस गुंडाराज के लिए गहलोत सरकार जिम्मेदार

Sat, 10 Jun 2023 10:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 10 Jun 2023 10:36 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा है कि प्रदेश में गुंडा राज चल रहा है। इसकी पूरी जिम्मेदार गहलोत सरकार है। जब कांग्रेस पदाधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आमजन इस सरकार पर कैसे भरोसा करेगा।

विज्ञापन
Rajasthan BJP President CP Joshi attacked the Gehlot government
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सीपी जोशी ने बारां कांग्रेस शहर अध्यक्ष गौरव शर्मा की हत्या को लेकर गहलोत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गौरव शर्मा की हत्या कांग्रेस के ही महासचिव पर करने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन


जोशी ने कहा कि जिस सरकार में उसकी पार्टी के पदाधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं, पार्टी के पदाधिकारी ही गुंडा गर्दी करते हैं, वह सरकार आमजन को किस तरह सुरक्षा देगी। प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए गहलोत सरकार ही जिम्मेदार है। 
विज्ञापन


गहलोत सरकार ने प्रदेश को सिर्फ शर्मसार किया 
सीपी जोशी ने कहा साढे 4 साल से गहलोत सरकार ने प्रदेश को सिर्फ शर्मसार करने का काम किया है। कुर्सी की लड़ाई के चलते आज राजस्थान अपराधियों की शरण स्थली बन गया है। बड़े और गम्भीर अपराध यहां पर आम हो चुके हैं। महिला और दलित अपराधों में राजस्थान नंबर एक पर आ गया है। प्रदेश में जंगल राज है, लेकिन सरकार महिला सुरक्षा और आमजन की सुरक्षा को लेकर थोथे दावे करने में ही व्यस्त है। नेशनल क्राइम ब्यूरो के अनुसार देश के सबसे अधिक अपराध वाले राज्यों में राजस्थान का नाम शुमार है। माफियाओं द्वारा प्रतिदिन व्यापारियों और सामान्य जनों को जान से मारने और अपहरण की धमकियां दी जाती हैं। सरेआम गोलीबारी की घटना भी आम बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed