{"_id":"614205d34c54021b69044cd6","slug":"rajasthan-bjp-mla-madan-dilawar-uses-mini-pakistan-reference-for-mewat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक बोले: मेवात बन गया है मिनी पाकिस्तान, लड़कियों का हो रहा अपहरण और धर्म परिवर्तन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक बोले: मेवात बन गया है मिनी पाकिस्तान, लड़कियों का हो रहा अपहरण और धर्म परिवर्तन
Wed, 15 Sep 2021 08:10 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 15 Sep 2021 08:10 PM IST
सार
विधानसभा में मदन दिलावर ने कहा कि यहां हिंदुओं को आतंकित किया जा रहा है और उन्हें मेवात छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है। कांग्रेस ने क्या जवाब दिया, जानिए।
विज्ञापन
भाजपा विधायक मदन दिलावर (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
विस्तार
राजस्थान के भाजपा विधायक मदन दिलावर ने मेवात को लेकर ऐसा बयान दिया है जिस पर विवाद छिड़ सकता है। विधायक ने मेवात को मिनी पाकिस्तान करार देते हुए कहा कि यहां मंदिर के ऊपर मस्जिद बनाई जा रही हैं। लड़कियों का अपहरण हो रहा है। अनुसूचित जाति के लोगों की जमीन को हड़पा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये कहना गलत नहीं होगा कि मेवात क्षेत्र आतिकंयों का गढ़ बन गया है।
विज्ञापन
विधानसभा में मदन दिलावर ने कहा कि यहां हिंदुओं को आतंकित किया जा रहा है और उन्हें मेवात छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है। मेवात में ज्यादतियां बढ़ती जा रही हैं। यहां महिलाओं के खिलाफ अपराध और दुष्कर्म के कई मामले सामने आ चुके हैं। गहलोत सरकार की खामोशी के कारण इसे बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
Mosques are being built over temples.Girls are being abducted. Land of members of SC community is being snatched away. I won't be exaggerating if I say that Mewat region has become a big hub of terrorists: Rajasthan BJP MLA Madan Dilawar on his 'Mini Pakistan' reference for Mewat
— ANI (@ANI) September 15, 2021
विज्ञापन
मदन ने जबरन धर्मांतरण का भी मु्द्दा उठाते हुए कहा कि विशेष धर्म से जुड़े लोग हिंदू लड़कियों को फुसला रहे हैं और उन्हें घर से भागने पर मजबूर करके उनका धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं।
वहीं, इसके जवाब में राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आप लोगों को सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करना आता है। लेकिन इसके चलते आपको एक भी वोट नहीं मिलेगा।