{"_id":"5b59ebba4f1c1b572f8b6a28","slug":"rajasthan-bjp-chief-said-humayun-told-babur-to-respect-cows-brahmin-and-indian-womens","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुमायूं ने बाबर से कहा था गाय का अपमान मत करना, भारत सहन नहीं करेगा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुमायूं ने बाबर से कहा था गाय का अपमान मत करना, भारत सहन नहीं करेगा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर
Updated Thu, 26 Jul 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर में भीड़ हिंसा के शिकार रकबर उर्फ अकबर खान मामले में राजस्थान के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदनलाल सैनी अपने एक तथ्यात्मक रूप से गलत बयान देने से घिर गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा मुगल बादशाह हुमायूं जब मृत्युशैया पर थे, तो उन्होंने बाबर को अपने पास बुलाकर कहा था कि यदि हिंदुस्तान पर राज करना है, तो तीन चीजों का ध्यान रखना होगा गाय, ब्राह्मण व महिलाएं। इनका अपमान हिंदुस्तान सहन नहीं करेगा।
विज्ञापन
इस बयान में हुमायूं को बाबर का पिता बताकर वे अपने इतिहास के ज्ञान को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। जबकि तथ्य यह है कि भारत के पहले मुगल सम्राट बाबर हुमायूं के पिता थे। हुमायूं के मरने से 25 साल पहले बाबर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी देशों के धर्म व आस्था के विषय का सम्मान करना चाहिए। सैनी ने कहा कि रकबर गोतस्कर था और उस पर पहले भी गोतस्करी के मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि वे याद दिलाना चाहते हैं कि मुस्लिम बादशाहों ने कभी गोहत्या की अनुमति नहीं दी।
कट्टर औरंगजेब के समय गोहत्या पर पाबंदी थी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में कानून को हाथ में लेने की किसी को भी इजाजत नहीं है। रकबर खान की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस रकबर की मौत पर राजनीति कर रही है। इधर, कांग्रेस ने कहा है कि तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर लोगों को बरगलाना भाजपा की आदत है।