{"_id":"6440041d527e5324400b9b25","slug":"rajasthan-bjp-assembly-candidate-dharampal-gurjar-told-sachin-pilot-global-leader-of-india-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी ने सचिन पायलट को बताया ग्लोबल नेता, वीडियो वायरल होने पर मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी ने सचिन पायलट को बताया ग्लोबल नेता, वीडियो वायरल होने पर मांगी माफी
Wed, 19 Apr 2023 08:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 19 Apr 2023 08:39 PM IST
सार
झुंझुनू जिले की खेतड़ी सीट से पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रहे धर्मपाल गुर्जर ने सार्वजनिक मंच से सचिन पायलट को ग्लोबल फेस बता दिया। जब वीडियो वायरल हुआ तो माफी मांगते हुए कहा- मैंने राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में नहीं, सचिन पायलट के चेहरे के आकर्षण को लेकर वो बात कही थी। ग्लोबल फेस तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं।
विज्ञापन
भाजपा के विधायक प्रत्याशी धर्मपाल गुर्जर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रत्याशी धर्मपाल गुर्जर ने झुंझुनूं जिले के खेतड़ी स्थित टीबा गांव में सोमवार को शहीद की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के बाद हुई सभा संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन को ग्लोबल फेस बताया, यह वही सभा थी जिसमें सचिन पायलट और मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा भी पहुंचे थे। गुढ़ा ने भी सचिन पायलट पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होने पर कांग्रेस आलाकमान को छठी का दूध याद दिलाने की बात कही थी।
विज्ञापन
जनता मानती है, जिन्हें दुनिया जानती है, उनका मान सम्मान ना करें, वह सच्चा राजस्थानी नहीं
बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी, मॉर्निंग कंसल्ट की एजेंसी ने कुछ ही दिनों पहले जारी रैंकिंग में विश्व का ग्लोबल नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रत्याशी धर्मपाल गुर्जर ने झुंझुनूं जिले के खेतड़ी में टीबा गांव में शहीद की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के बाद हुई सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को हिंदुस्तान का ग्लोबल नेता बता दिया। वहीं उन्होंने कहा है कि जिन्हें जनता मानती है जिन्हें दुनिया जानती है। अगर उनका मान सम्मान ना करें, वह सच्चा राजस्थानी नहीं है।
विज्ञापन
धर्मपाल गुर्जर 2018 में भाजपा से खेतड़ी विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। वह एक बार निर्दलीय भी चुनाव लड़ चुके हैं। धर्मपाल गुर्जर का पूरा परिवार ही भारतीय जनता से जुड़ा हुआ है और परिवार के ताऊ और चचेरा भाई भी भाजपा से खेतड़ी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। धर्मपाल गुर्जर खेतड़ी से फिर से विधानसभा टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। धर्मपाल गुर्जर का कहना है कि खेतड़ी गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र है। पिछली बार भी सचिन पायलट के कारण ही 957 वोटों से चुनाव हारा हूँ। इसलिए बोल दिया। लेकिन उन्होंने वीडियो वायरल होने के बाद माफी मांगते हुए कहा- मैंने राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में नहीं, सचिन पायलट के चेहरे के आकर्षण को लेकर वो बात कही थी।
विज्ञापन
ग्लोबल फेस तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं और वो ही रहेंगे। अपने सभा के भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद धर्मपाल गुर्जर ने एक वीडियो जारी कर अपने शब्द वापस लेने का बयान दिया। धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि मैंने किसी राजनीतिक परिपेक्ष्य में सचिन पायलट को ग्लोबल लीडर और ग्लोबल फेस नहीं बताया। मैंने सिर्फ उनके चेहरे के आकर्षण को देखते हुए यह शब्द कहे। हमारे ग्लोबल लीडर और ग्लोबल नेता सिर्फ नरेंद्र मोदी हैं।
पार्टी नेतृत्व से बात कर कार्रवाई की जाएगी
भाजपा झुंझुनू संगठन के प्रभारी केडी बाबर ने कहा कि हमारी पार्टी के किसी नेता ने अगर इस तरह का बयान दिया है, तो उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मीडिया ने जब उनको धर्मपाल गुर्जर का सभा का बयान बताया तो बाबर ने मीडियाकर्मियों से कहा इसका वीडियो मुझे व्हाट्सएप पर सेंड कर दें, पार्टी प्रदेश नेतृत्व से इस बारे में बात की जाएगी।
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ जितेंद्र सिंह से महज 957 वोटों से हारे थे धर्मपाल गुर्जर
कांग्रेस के डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के धर्मपाल गुर्जर को 957 वोटों से 2018 में विधानसभा चुनाव हराया था। जितेंद्र सिंह को 57153, धर्मपाल को 56196 वोट मिले थे, जबकि बसपा के पूरणमल सैनी 35166 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे थे। धर्मपाल गुर्जर को यह मलाल है कि सचिन पायलट ने डॉ जितेंद्र सिंह गुर्जर का प्रचार किया इसलिए उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। इसलिए अबकी बार कांग्रेस सरकार से अदावत दिखा रहे सचिन पायलट के पक्ष में उनकी आवाज निकलने लगी है।