{"_id":"6351016ca86792738f5cceee","slug":"rajasthan-big-action-of-bikaner-police-42-gamblers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बीकानेर में टेंट लगाकर खेला जा रहा था जुआ, 42 गिरफ्तार, थाने बुलाने के लिए लाना पड़ी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बीकानेर में टेंट लगाकर खेला जा रहा था जुआ, 42 गिरफ्तार, थाने बुलाने के लिए लाना पड़ी बस
Thu, 20 Oct 2022 01:36 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:36 PM IST
सार
टीम ने दबिश दी तो पुलिस जुआरियों की संख्या देखकर हैरान रह गई। यहां टेंट लगाकर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 42 लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर पुलिस ने जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई की है। 42 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि उन्हें ताने ले जाने के लिए पुलिस को बस बुलाना पड़ी। आरोपियों के कब्जे से एक लाख 32 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि बीकानेर के मोहता सराय इलाके में जुआ खेला जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर एक टीम बनाई गई। बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा ने इसका नेतृत्व किया। टीम ने दबिश दी तो पुलिस जुआरियों की संख्या देखकर हैरान रह गई। यहां टेंट लगाकर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 42 लोगों को हिरासत में लिया। सभी को कोतवाली थाने लाने के लिए बस की व्यवस्था की गई।
कोतवाली थानाधिकारी संजय सिंह ने बताया कि इलाके में कई जगह सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने की शिकायत मिलने पर ये कार्रवाई की गई थी। पुलिस के इस एक्शन से चारों तरफ अफरा तफरी मच गई है। पकड़े गए जुआरी अलग अलग क्षेत्रों के निवासी हैं।