फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan at number 29 in Jal Jeevan Mission across India water reached only 24 percent homes

Jal Jeevan Mission: 29वें नंबर पर राजस्थान, अब तक सिर्फ 24% घरों में पहुंचा पानी, देश में इतने घरों तक पहुंचा जल 

Wed, 25 May 2022 08:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 25 May 2022 08:08 PM IST
सार

राजस्थान में अब तक सिर्फ 24.05 फीसदी ग्रामीण परिवारों तक ही नल से जल पहुंचाया जा सका है। मिशन की शुरुआत के दौरान 11.11% ग्रामीण आवास नल कनेक्शन से जुड़े थे। राजस्थान काम की गति के हिसाब से 33 प्रदेशों में 32वें और ओवरऑल कवरेज में 29वें नंबर पर है।

विज्ञापन
Rajasthan at number 29 in Jal Jeevan Mission across India water reached only 24 percent homes
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जल जीवन मिशन के तहत देश के 50.07% ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन मिल गया। तीन साल से भी कम समय में हर घर जल का आंकड़ा 3.23 करोड़ से 9.57 करोड़ पर पहुंच गया। अब देश के 50 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण परिवारों के पास नल कनेक्शन है। हालाकि, राजस्थान में जल जीवन मिशन की गति बेहद धीमी है। राज्य में 24.05% ग्रामीण परिवारों तक ही नल से जल पहुंचाया जा सका है। मिशन की शुरुआत के दौरान 11.11% ग्रामीण आवास नल कनेक्शन से जुड़े थे। यह जानकारी केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को दी।  

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शेखावत ने हाल ही बताया था कि राजस्थान काम की गति के हिसाब से 33 प्रदेशों में 32वें और ओवरऑल कवरेज में 29वें नंबर पर है। उन्होंने कहा, राजस्थान सरकार दो साल आपसी खींचातान में लगी रही। चार-पांच सचिव बदल दिए गए। जिस गति से काम करना चाहिए था, उस तरह से नहीं किया गया। इससे प्रदेश जल जीवन मिशन में पिछड़ गया है। उन्होंने बताया कि योजना के लिए सरकार को 27 हजार करोड़ रुपये अब तक आवंटित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन



बतादें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2019 को लालकिले की प्राचीर से जल जीवन मिशन की घोषणा की थी। उन्होंने 2024 तक देश के सभी 19.32 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से शुद्ध जल की आपूर्ति करने का लक्ष्य तय किया था। जल जीवन मिशन की घोषणा के समय देश में 3.23 करोड़ ग्रामीण आवासों में नल से जल की आपूर्ति हो रही थी। शेखावत ने कहा, मिशन शुरू होने के कुछ महीने बाद कोरोना महामारी आ गई। इसके बाद भी हमने तीन साल से कम समय में देश के 6.34 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों को जल की आपूर्ति सुनिश्चित की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



गोवा, तेलंगाना समेत कई राज्यों में 100% नल कनेक्शन 
शेखावत ने कहा, गोवा, तेलंगाना, हरियाणा, अंडमान और निकाबार द्वीप समूह, पुडुचेरी, दमन व दीव और दादरा नगर हवेली ऐसे राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हैं, जहां 100 फीसदी नल कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार में 90% से अधिक ग्रामीण आवासों को नल कनेक्शन से जोड़ा जा चुका है। सिक्कम में 85% तो महाराष्ट्र, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, उत्तराखंड, आंध्रप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा और कर्नाटक में 50% से अधिक ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचने लगा है।


लद्दाख की दुर्गम पहाड़ियों पर भी पहुंचा नल से जल 
लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर की दुर्गम पहाड़ियों तक नल से जल पहुंच चुका है। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर लद्दाख का वीडियो शेयर किया था, जिसमें सुदूर पहाड़ी इलाकों में खच्चरों  पर लादकर पानी की पाइप और अन्य जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed