राजस्थान : प्रतापगढ़ में अनियंत्रित ट्रक ने बरातियों को कुचला, 15 की मौत, 35 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी के पास हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बरातियों को कुचल दिया, जिससे 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 35 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मरने वालों में मासूम बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार करीब 100 लोगों की बरात हाईवे पर नाचते गाते जा रही थी तभी अचानक एक बेकाबू ट्रोला बरात के बीच घुस गया। गंभीर घायलों को उदयपुर के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है।
हालांकि प्रतापगढ़ के एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने इस हादसे में 13 लोगों के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 9 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि चार की मौत अस्पताल में हुई। जबकि 15 लोग घायल हुए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Anil Kumar Beniwal, SP Pratapagrh on accident on Pratapgarh-Jaipur Highway in Ambawali Village of Pratapgarh district: 9 people died on spot, 4 died on the way to a hospital. 15 people are injured, they have been referred to hospital. #Rajasthan pic.twitter.com/OiwdFTYOGg
— ANI (@ANI) February 18, 2019
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट लिखा, 'प्रतापगढ़ की छोटी सदड़ी में एनएच-113 पर हुए भयानक हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हुए हैं। इस घटना से दुखी हूं। हादसे का शिकार हुए परिवारवालों के लिए संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रार्थना करता हूं कि जल्द से जल्द सभी घायल स्वस्थ हों।'
Deeply saddened to hear about the tragic accident on NH-113 in Chhoti Sadri, #Pratapgarh in which many people have lost their lives and several have been injured. My heartfelt condolences to the grieved families. I pray for speedy recovery of injured people.#Rajasthan
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) February 18, 2019