फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Assembly Session, BJP Demand for CBI inquiry in REET paper leak case

राजस्थान विधानसभा सत्र: सदन सोमवार तक के लिए स्थगित, मंत्री बोले- रीट मामले की सीबीआई जांच नहीं होगी

Fri, 11 Feb 2022 02:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 11 Feb 2022 02:27 PM IST
सार

रीट पेपर लीक मामले को लेकर विधानसभा में तीसरे दिन भी हंगामा हो रहा है। पहले दिन से शुरू हुआ भाजपा का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधायक केस की सीबीआई जांच कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan Assembly Session, BJP Demand for CBI inquiry in REET paper leak case
राजस्थान विधानसभा - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में सत्ता और विपक्ष के बीच घमासान जारी है। भाजपा रीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने और भाजपा विधायकों का निलंबन रद्द करने की मांग पर अड़ी हुई है। भाजपा विधायकों के विरोध को देखते हुए अध्यक्ष सीपी जोशी ने विधानसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी है। उधर, चर्चा के दौरान संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि सरकार रीट की सीबीआई जांच नहीं करवाएगी। हम सदन में रीट पेपर लीक मामले में जवाब देने को तैयार हैं, भाजपा बहस करे।  

विज्ञापन


सुबह से ही शुरू हो गया था हंगामा
भाजपा विधायकों ने आज शुक्रवार को तीसरे दिन भी पेपर लीक केस की सीबीआई जांच कराने को लेकर जमकर विरोध किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने नाराजगी भी जाहिर की। विधायकों के हंगामे के बीच भी सदन में प्रश्न काल चल रहा था, लेकिन वेल में विरोध बढ़ने पर अध्यक्ष जोशी ने विधायकों से शांत रहने का आग्रह किया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष गुलाब चांद कटारिया से कहा कि आपसे बात होने के बाद भी इस तरह का व्यावहार अनुचित है। अगर आप को अपनी बात रखने का अधिकार है तो सत्ता पक्ष को भी है। 
विज्ञापन


ये मुद्दा किसी पार्टी का नहीं युवाओं के भविष्य का है
विरोध के बीच अध्यक्ष जोशी ने नेता प्रतिपक्ष कटारिया को अपनी बात रखने का मौका दिया। इस पर उन्होंने कहा कि रीट पेपर लीक का मुद्दा भाजपा या कांग्रेस का नहीं, ये मुद्दा युवाओं के भविष्य का है। उन्होंने पूछा कि क्या मामले की जांच कर रही एसओजी मुख्यमंत्री या किसी बड़े आदमी से सवाल कर सकती है? इस केस की निष्पक्ष जांच सिर्फ सीबीआई ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि रीट पेपर राजीव गांधी स्टडी सर्कल से ताला खोल कर निकाले गए हैं, यह कोई चोरी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषी किसी पार्टी का हो बक्शा नहीं जाए
नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने कहा कि सरकार केस की सीबीआई जांच होने दे। इसमें भाजपा या कांग्रेस पार्टी का कोई भी नेता शामिल पाया जाता है तो उसे बक्शा नहीं जाए। इस तरह के खेल पर पूरी तरह से पाबंदी लगनी चाहिए। कटारिया ने कोचिंग संस्थानों पर भी संदेह जताया है। उन्होंने कहा कि क्या आप और मैं 10 लाख में सड़क पर पेपर बेचेंगे? उन्होंने कहा कि इस काम के लिए तो बहुत सारे लोग चाइए जो  कोचिंग वालों के पास होते हैं। सीबीआई जांच होगी तो सब सामने आ जाएगा। 


भड़क गए उप नेता प्रतिपक्ष राठौड़
कटारिया के बयान के बाद मंत्री धारीवाल ने कहा कि आपकी सरकार ने कितने बार सीबीआई जांच करवाई थी, आज आप हमसे यह मांग कर रहे हैं। इस बात पर उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ भड़क गए और हंगामा शुरू हो गया। हंगामा बढ़ने पर अध्यक्ष जोशी ने विधानसभा सभा की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed