फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Assembly Elections 2018: same caste candidates fight on many seats

राजस्थान: इन सीटों पर उतरे एक ही जाति के उम्मीदवार, किसको मिलेगी जीत?

Fri, 30 Nov 2018 06:41 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Nov 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Assembly Elections 2018: same caste candidates fight on many seats
बीजेपी-कांग्रेस - फोटो : AMAR UJALA
राजनीति में सत्ता हासिल करने के लिए अक्सर सारे जोड़-तोड़, सारे घोड़े, सारे दांव एक साथ इस्तेमाल करने होते हैं। इसके लिए फिर चाहे भाई को भाई से या जाति को जाति से लड़ाना पड़े। सत्ता के लिए सब जायज है। इसी बात पर अमल करते हुए, भाजपा और कांग्रेस ने राजस्थान के चुनावी मैदान को फतह करने के लिए 60 सीटों पर एक ही जाति के उम्मीदवारों को आमने-सामने चुनावी रण में उतारा है। जातियों में अंदरूनी संघर्ष की स्थिति पैदा हो सकती है। 
विज्ञापन


इस बार राजस्थान के चुनाव में ऐसा लगता है कि दूसरी जातियां निर्णायक भूमिका निभाएंगी। इस बार राजस्थान में मीणा के सामने मीणा, मेघवाल के सामने मेघवाल, जाट के सामने जाट और ब्राह्मण के सामने ब्राह्मण उतारा गया है। बता दें कि यह मुकाबला दिलचस्प होने के साथ पूरा चुनाव ही जाति आधारित हो गया है। 
विज्ञापन

 

मेघवाल का मुकाबला मेघवाल से: 6 सीटें

1. खाजूवाला
2. सुजानगढ़
3. धोद
4. जायल
5. भोपालगढ़
6.चौहटन 
 

ब्राह्मण के सामने ब्राह्मण उम्मीदवार: 6 सीटें

1. कोटा दक्षिण
2. बूंदी
3. बीकानेर पश्चिम
4. हवामहल
5. सीकर
6. रतनगढ़ 
 

भील का सामना भील प्रत्याशी से : 9 सीटें

1.झाड़ौल
2. खैरवाड़ा
3. डूंगरपुर
4. सागवाड़ा
5. चौरासी
6. घाटोल
7.गढ़ी
8. बांसवाड़ा
9. बागीडोरा 
 

15 सीटों पर जाट के सामने जाट प्रत्याशी

1. सूरतगढ़
2. हनुमानगढ़
3. भादरा
4. लूणकरणसर
5. सादुलपुर
6. मंडावा
7. खंडेला
8. डीग-कुम्हेर
9. डेगाना
10 नावां
11. ओसियान
12. बायतू
13. झुंझनू
14. किशनगढ़
 15. मालपुरा में कांग्रेस ने आरएलडी से गठबंधन किया है। यहां आरएलडी और भाजपा ने जाट समाज के प्रत्याशी घोषित किए।

 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed