{"_id":"5bd97e1dbdec2269b5183428","slug":"rajasthan-assembly-elections-2018-govt-teacher-gets-termination-notice-for-welcoming-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी को माला पहनाना शिक्षक को पड़ा महंगा, नौकरी बर्खास्तगी का मिला नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी को माला पहनाना शिक्षक को पड़ा महंगा, नौकरी बर्खास्तगी का मिला नोटिस
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Updated Wed, 31 Oct 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
सीकर में राहुल गांधी की महारैली
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी की सीकर महासंकल्प रैली के दौरान एक सरकारी शिक्षक को राहुल गांधी का स्वागत करना महंगा पड़ गया। सरकारी शिक्षक पर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है। जिला रिटर्निंग अधिकारी ने शिक्षक को नौकरी बर्खास्ती का नोटिस देकर 24 घंटों में जवाब मांगा है।
सरकारी शिक्षक रंगलाल सीकर के राजकीय प्रथमिक स्कूल खिचड़ो में कार्यरत है। नोटिस में राजस्थान सिविल सेवा आचरण नियमों को आधार बनाया गया है। रिटर्निंग अधिकारी ने सरकारी शिक्षक के आचरण को सरकारी सेवा शर्तों का उल्लंघन माना है।
लिहाजा राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होना स्पष्ट है जो आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के साथ ही राजस्थान राजकीय सिविल सेवा नियमों के तहत कदाचार है और दंडनीय है जिस वजह से क्यों न सेवा से बर्खास्त कर दिया जाए। उपखंड अधिकारी ने नोटिस में आरोपी शिक्षक को चौबीस घंटे में उपस्थित होकर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है अन्यथा एक तरफा कार्रवाई की जाएगी और फौजदारी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि 25 अक्टूबर को सीकर में महासंकल्प रैली के दौरान राहुल गांधी पहुंचे थे। इसी दौरान एक सरकारी शिक्षक ने राहुल का माला पहनाकर स्वागत किया था।