फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Assembly Elections 2018: BJP prez Amit Shah attacks Rahul Gandhi at Jodhpur

राजस्थान चुनाव: अमित शाह का राहुल पर हमला, बोले सेनापति का नाम तो बताओ

Sat, 01 Dec 2018 01:58 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Dec 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Assembly Elections 2018: BJP prez Amit Shah attacks Rahul Gandhi at Jodhpur
जोधपुर के फलौदी में अमित शाह - फोटो : ANI
राजस्थान के रण में अब मतदान को सिर्फ एक हफ्ता बचा है और नेताओं ने पूरा जोर लगा दिया है। आज खुद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, जोधपुर के फलौदी में जनसभा क लिए पहुंचे। अपने भाषण में उन्होंने राहुल गांधी को जमकर निशाना बनाया।
विज्ञापन


शाह ने भाषण की शुरुआत स्थानीय नायकों का जिक्र करते हुए की। उन्होंने कहा, "मैं जब भी फलौदी का नाम सुनता हूं, वीर दुर्गा दास के नाम से रोंगटे खड़े हो जाते थे। वो मुगलों से बिना डरे सालों तक संघर्ष करते रहे और उसे आजाद कराया। जब देश में स्वदेश के लिए जीने वाले सूरमाओं का नाम लिया जाता है तो दुर्गा दास राठौड़ का नाम पहली पंक्ति में लिया जाता है।"
विज्ञापन


अमित शाह ने आगे कहा,

"एक ओर मोदीजी के नेतृत्व में देशभक्तों की टोली वाली भारतीय जनता पार्टी है तो दूसरी ओर राहुल गांधी के नेतृत्व में न नेता है, न नीति है, न सिद्धांत है, बस सत्ता का उपभोग करने वालों की टोली है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

आज झालावाड़ में राहुल गांधी की भी रैली है। अमित शाह ने इस बात का जिक्र अपने भाषण में करते हुए कहा, "आज इस वीर भूमि में आए हो राहुल बाबा, तनिक अपने सेनापति का नाम बताते जाओ। जिस सेना का सेनापति ही तय न हो, वो सेना विजय कैसे प्राप्त कर सकती है।"

अमित शाह ने कहा, "मैंने मंगलुरु एयरपोर्ट के टीवी पर देखा राहुल बाबा कह रहे हैं कि मध्यप्रदेश और राजस्थान दोनों जगह कांग्रेस की सरकार बन रही है। फिर मैंने बाहर देखा तो धूप थी। अरे, दिन में सपने देखते हैं क्या। सपने देखने हैं तो रात में देखो।"


भाषण के दौरान अमित शाह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर भी बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार थी, मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थी, तब रोज पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया घुस जाते थे। भाजपा की सरकार ने उरी घुसपैठ के 10 दिन बाद ही पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर जवानों की शहादत का बदला लिया। 

राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान होना है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed