फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Assembly Elections 2018: Amit Shah attacks congress on not declaring cm candidate

राजस्थान: अमित शाह ने कहा, कांग्रेस में हर नेता खुद को सीएम बताकर बटोर रहा वोट

Wed, 05 Dec 2018 12:11 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Dec 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Assembly Elections 2018: Amit Shah attacks congress on not declaring cm candidate
राजस्थान चुनाव पर अमित शाह की प्रेस कॉन्फ्रेन्स - फोटो : ANI
राजस्थान में आज प्रचार का आखिरी दिन है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स कर सूबे में अपनी जीत का दावा किया। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की नीति को आगे बढ़ाया। 
विज्ञापन


भाजपा ने राजस्थान प्रचार के दौरान कुल 222 जनसभाएं कीं। खुद प्रधानमंत्री मोदी दो जगहों पर रैली कर रहे हैं। अमित शाह ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार का एलान न करने को लेकर वार करते हुए कहा, 
विज्ञापन

"कांग्रेस में न नीति है, न नेता है और ना सिद्धांत। कांग्रेस की स्थिति नेता तय कर पाने तक भी नहीं पहुंची है। हर जिले में एक-एक व्यक्ति अपने आप को मुख्यमंत्री बताकर जनता के वोट बटोरने का काम कर रहा है। मुझे पूरा भरोसा है, हम राजस्थान में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जाने जा रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी मुद्दों पर बात करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे अभियान के दौरान आरोपों की राजनीति को आगे बढाया, जबकि हमने पूरे प्रचार में विकास की राजनीति को मुख्य मुद्दा बनाया। 

अमित शाह ने लोकसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि 2019 में मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान होना है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed