फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly election result

गहलोत या राजे, कौन होगा गद्दी पर काबिज!

Sat, 07 Dec 2013 06:50 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 07 Dec 2013 06:50 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly election result

राजस्थान में कांग्रेस की सत्ता बरकरार रहेगी या भाजपा हथिया लेगी, इसका फैसला रविवार दोपहर बाद तक हो जाएगा।

विज्ञापन


कल फैसला हो जाएगा कि राजस्थान की अगले पांच साल जनता के लिए नीतियां कौन बनाएगा। भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार वसुंधरा राजे या अशोक गहलोत।

राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों में से 199 सीटों पर हुई मतणगना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मतगणना रविवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी और परिणामों का सिलसिला दोपहर बाद से सामने आना शुरू हो जाएगा।

मतगणना की शुरूआत डाक मत पत्रों की गिनती से होगी। एक दिसंबर को हुए मतदान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे सहित कुल 2087 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद है।
विज्ञापन


बची सीट चुरू पर मतदान 13 दिसम्बर को होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक जैन ने सभी जिला अधिकारियों को बिना देरी किए परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवास से रखेंगे नजर
अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे जयपुर स्थित सरकारी आवास से ही मतगढऩा पर नजर रखेंगे। कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी गुरुदास कामत भी रविवार को जयपुर पहुंचेंगे और सीधे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

एग्जिट पोल आने के बावजूद अशोक गहलोत कांग्रेस की 156 से अधिक सीटें आने का दावा कर रहे हैं, वहीं वसुंधरा राजे 126 सीटों की भाजपा जीत की उम्मीद लगाए बैठी हैं।


विभिन्न एग्जिट पोलों के अनुसार कांग्रेस के हाथों से सत्ता खिसक रही हैं।

कांग्रेस पार्टी सूत्रों का कहना है कि अंदरखाने कांग्रेस 85 से 95 सीटें आने की बात स्वीकार रही है। हालांकि दोनों ही पार्टियों ने निर्दलियों से संपर्क साधा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed