फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan: assembly election commitee chairman-pilot,gehlot the state conveynor chairperson

राजस्थान: विधानसभा चुनाव में इलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष बने पायलट,गहलोत को संयोजन का दायित्व

Fri, 05 Oct 2018 01:31 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Fri, 05 Oct 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
rajasthan: assembly election commitee chairman-pilot,gehlot the state conveynor chairperson
पायलट-गेहलोत
राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने अपने शीर्ष नेताओं को चुनाव की जिम्मेदारी बांट दी है।  गुरुवार देर रात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नौ समितियों की घोषणा की, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट को प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष,पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को समन्वय समिति का अध्यक्ष और अजमेर के सांसद रघु शर्मा को कैंपेनिंग कमेटी की कमान सौंपी गई है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी आलाकमान के ऊपर सबसे बड़ी जिम्मेदारी अपने सभी प्रमुख नेताओं को एक जुट करने की है इसलिए हर किसी को अहम जिम्मेदारी से नवाजा गया है। अब तक पार्टी और आरएसीए के दायित्वों से बेदखल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी को पब्लिसिटी और पब्लिकेशन कमेटी का चेयरमैन बनाया दिया गया है। वहीं, प्रदेश इलेक्शन कमेटी में पायलट के अलावा 44 नेता होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इलेक्शन कमेटी में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी सह अध्यक्ष और रमेश मीणा संयोजक होंगे। इसके अलावा कैंपेनिंग कमेटी में 60 नेता होंगे और घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष हरीश चौधरी को बनाया गया है, इसमें बीडी कल्ला,चंद्रभान और दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत 53 नेता शामिल हैं। मीडिया एंड कोआर्डिनेशन कमेटी विधायक गोविंद सिंह डोटासरा देखेंगे और अर्चना शर्मा सह अध्यक्ष होंगी। पूर्व मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल अनुशासन समिति, रेहाना रियाज प्रोटोकाल कमेटी और पूर्व मंत्री प्रसादी लाल मीणा ट्रांसपोर्ट एंड एकोमोडेशन कमेटी के चेयरमैन होंगे। 


वहीं पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चुनाव का संयोजन और सचिन पायलट को इलेक्शन कमेटी की अहम जिम्मेदारी देकर कांग्रेस ने भविष्य की ओर इशारा कर दिया है। गहलोत और पायलट के बीच के शीत युद्ध की वजह से कांग्रेस में फूट की स्थिति बनी हुई है। जहां गहलोत समर्थक चाहते हैं कि पार्टी मुख्यमंत्री पद के लिए उन्हे चेहरा बताये वही एक धड़ा युवा नेता सचिन पायलट को भावी मुख्यमंत्री के तौर पर देखता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed