{"_id":"5be7de52bdec2269c33c5d65","slug":"rajasthan-assembly-election-bjp-president-amit-shah-pm-modi-to-campaign-for-12-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान चुनाव : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पीएम मोदी करेंगे ताबड़तोड़ प्रचार, जानें संभावित कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान चुनाव : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पीएम मोदी करेंगे ताबड़तोड़ प्रचार, जानें संभावित कार्यक्रम
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
amit shah-modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश में चुनाव प्रचार कर सकते हैं।
भाजपा के इन शीर्ष नेताओं के प्रचार का दौर 23 नवंबर से शुरू हो सकता है। प्रचार अभियान के अंतर्गत अगल-अलग जिलों में रैलियों का आयोजन होना है।
विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 19 नवंबर तक नामांकन कर सकते हैं। 22 नवंबर को चुनाव आयोग अंतिम उम्मीदवारों की घोषणा करेगा। चुनावी सभाओं का संभावित कार्यक्रम केंद्रीय नेतृत्त्व ने प्रदेश इकाई को भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 4 दिसंबर तक चुनावी सभा करेंगे।
12 दिनों के इस भीषण प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री 10 सभाओं को संबोधित करेंगे। पहली जनसभा 23 नवंबर को अलवर जिले में होगी। 26 नवंबर को जयपुर और भीलवाड़ा में सभा का कार्यक्रम है। 27 नवंबर को प्रधानमंत्री नागौर और कोटा, 28 नवंबर को डूंगरपुर और दौसा, 4 दिसंबर को हनुमानगढ़, सीकर और जोधपुर में रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
पिछले विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री ने 12 चुनावी सभाएं की थी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह लगभग 15 सभाएं कर सकते हैं, हर तीन दो से तीन जनसभाएं हो सकती हैं। पार्टी यह चुनाव मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के चेहरे पर लड़ रही है।
राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान होना है। चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को सामने आयेंगे।