{"_id":"5be2082fbdec22699c0c17ce","slug":"rajasthan-assembly-election-bjp-is-using-ram-mandir-issue-to-gather-hindu-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान विधानसभा चुनाव : भाजपा जमकर भुना रही है राम मंदिर मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान विधानसभा चुनाव : भाजपा जमकर भुना रही है राम मंदिर मुद्दा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 07 Nov 2018 03:01 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव में राम मंदिर मुद्दा जमकर गूंज रहा है। भाजपा के नेता राम मंदिर मुद्दे पर खुलकर बोल रहे हैं, जिससे हिंदू वोट अधिक से अधिक हासिल किए जा सकें। इधर, कांग्रेस के नेता आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा को चुनावों में राम मंदिर मुद्दा याद आ जाता है। राजस्थान में हाल ही दो दिवसीय दौरे पर रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी धर्मसभा में अपने भाषण में राम मंदिर पर बोला, जिससे ये मुद्दा और गरमा गया है।
विज्ञापन
राजनीतिक विश्लेषकों को कहना है कि भाजपा कभी भी खुलकर नहीं बोलती, लेकिन ये पार्टी मुसलमानों को अपना वोट बैंक नहीं मानती है, जबकि कांग्रेस के नेता जानते हैं कि 90 प्रतिशत से ज्यादा मुस्लिम मतदाता इनकी पार्टी का समर्थन करते हैं। इन हालातों में भाजपा राम मंदिर मुद्दे को जोर-शोर से भुनाकर हिंदू वोटों को आकर्षित करना चाहती है।
विज्ञापन