फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Assembly Election 2023 Congress will give ticket on basis of survey says Sukhjinder Singh Randhawa

Rajasthan: कांग्रेस सर्वे के आधार पर देगी विधानसभा टिकट, रंधावा बोले- दो दिन में जारी होगी संगठन की नई लिस्ट

Fri, 30 Dec 2022 05:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 30 Dec 2022 05:32 PM IST
सार

राजस्थान में पिछले 3 दिन से प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों, नेताओं और मंत्री-विधायकों के साथ रायशुमारी और फीडबैक लेने के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि प्रदेश में अगले 2 दिनों में संगठनात्मक नियुक्तियां हो जाएंगी। गहलोत और पायलट के बीच चल रहा विवाद भी खत्म किया जाएगा।  

विज्ञापन
Rajasthan Assembly Election 2023 Congress will give ticket on basis of survey says Sukhjinder Singh Randhawa
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और दोनों के खेमों के बीच चली आ रही खींचतान का जल्द पटाक्षेप हो सकता है। पार्टी विवाद का निपटारा कर आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरना चाहती है। ताकि एक बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी सरकार की परिपाटी को तोड़कर कांग्रेस सरकार राजस्थान में रिपीट करवाने में एकजुट होकर जुटा जा सके। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने ऐसे संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


जयपुर में सर्किट हाउस में रंधावा से जब मीडिया ने सवाल पूछा कि कुछ नेताओं ने कहा है पहले पायलट और गहलोत का विवाद सुलझाएं। तो जवाब में रंधावा बोले- ''वह मेरा काम है। उनका काम नहीं है। मैं यहां बैठा हूँ। फाइव स्टार होटल में नहीं बैठा हूँ। लोगों के बीच में बैठा हूँ। हम इस विवाद को खत्म करेंगे। मेरा काम संगठन का गठन करना है। एक दो दिन में आप संगठन की लिस्ट देख लेंगे। आप मुझसे प्रेजेंट और फ्यूचर की बात करें। पास्ट की बात मत कीजिए।''
विज्ञापन


सर्वे के आधार पर जिताऊ कैंडिडेट को विधानसभा टिकट देगी कांग्रेस
रंधावा ने कहा-इस बार राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट सर्वे के आधार पर दिए जाएंगे। उन्होंने  यह भी साफ कर दिया कि टिकट वह फाइनल नहीं करने वाले हैं।  टिकट जिताऊ उम्मीदवार को ही दिया जाएगा। उसके लिए पार्टी सर्वे करवाएगी।  जो जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवार होगा और टिकट का हकदार होगा, उसे ही टिकट मिलेगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगठनात्मक नियुक्तियों की लिस्ट दो दिन में जारी करने की तैयारी
 पिछले ढाई साल से पेंडिंग चल रहीं संगठनात्मक नियुक्तियां भी अगले दो दिन में कर ली जाएंगी। प्रभारी रंधावा ने कहा मैं पिछले दो दिन से फीडबैक ले रहा हूँ। आज भी फीडबैक लिया है। बहुत जल्दी संगठन को हम बढ़ाएंगे। एक-दो दिन में रिजल्ट भी देंगे। अभी तो मैंने संगठन के बारे में बात की है। किसी की टिकट के बारे में बात नहीं करूंगा। क्योंकि मुझे अभी किसी को टिकट नहीं देनी है। पहले डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन करूंगा।

नए साल की शुरुआत में मिलेगा नियुक्तियों का तोहफा
साल 2020 में जब सचिन पायलट ने बगावत की थी और उन्हें बर्खास्त किया गया था। उसके बाद से ही संगठन में लगभग 90 फ़ीसदी से ज्यादा पद खाली चल रहे हैं। अब प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रंधावा के बयान के बाद माना जा रहा है कि सभी पदों पर नियुक्तियां जल्द कर दी जाएंगी और नए साल की शुरुआत में ही नेताओं और कार्यकर्ताओं को नियुक्तियों का तोहफा मिल सकता है।

संगठनात्मक नियुक्तियों में दोनों गुटों को मिलेगी तवज्जो
सूत्र बताते हैं कि पीसीसी, डीसीसी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में होने वाली संगठनात्मक नियुक्तियों में गहलोत और पायलट दोनों गुटों को तवज्जो देकर बैलेंस बनाने की कोशिश की जा सकती है। ताकि सचिन पायलट और उनके खेमे के नेता,विधायक, मंत्री भी पॉजिटिव सोच के साथ चुनाव में उतर सकें। विधानसभा चुनाव हारे हुए कई प्रत्याशियों ने भी फीडबैक के दौरान कहा है कि उन्हें भी नियुक्तियों में वरीयता दी जाए। क्योंकि उनके सामने लड़ने वाले निर्दलीय और बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक सत्ता सुख भोग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed