फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan assembly election 2018: women candidates BJP fields 23 Congress fields 27 women candidates

राजस्थान चुनाव 2018: भाजपा ने 23 तो कांग्रेस ने 27 महिला प्रत्याशियों को उतारा चुनाव मैदान में

Tue, 20 Nov 2018 11:48 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Tue, 20 Nov 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
rajasthan assembly election 2018: women candidates BJP fields 23 Congress fields 27 women candidates
भाजपा-कांग्रेस
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कांग्रेस ने जहां 27 महिलाओं को टिकट दिया है वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 23 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों के लिए सात दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के लिए नामांकन भरने का कार्य सोमवार को खत्म हो गया। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने प्रत्याशियों की अपनी सूची में इस बार कुल 27 महिलाओं को मौका दिया है जिनमें से तीन मुस्लिम समुदाय से हैं। भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरी कुल 23 महिलाओं में एक भी मुस्लिम नहीं है। 
विज्ञापन


अगर साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो कांग्रेस ने इस बार ज्यादा महिलाओं को मौका दिया है। तब कांग्रेस ने 200 सीटों में से 23 पर महिलाओं को उतारा था जबकि इस बार उसने 195 सीटों में से 27 सीटें महिलाओं को दी है। वहीं भाजपा ने 2013 में जहां 25 महिलाओं को टिकट दी थी वहीं इस बार यह संख्या दो कम यानी 23 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य की मौजूदा 14वीं विधानसभा में कुल 28 महिला विधायक चुनकर आईं थी और फिलहाल यह संख्या 27 है।

कांग्रेस की कुछ प्रमुख महिला उम्मीदवारों में उदयपुर से गिरिजा व्यास, कामां से जाहिदा खान, मालवीय नगर से अर्चना शर्मा, रायसिंहनगर से सोनादेवी बावरी, संगरिया से शबनम गोदारा, सादुलपुर से कृष्णा पूनिया, बगरू से गंगादेवी, बामनवास से इंदिरा मीणा व ओसियां से दिव्या मदेरणा शामिल है।

वहीं भाजपा के महिला उम्मीदवारों के नामों में बीकानेर पूर्व से सिद्धि कुमारी, कोलायत से पूनम कंवर, नदबई से कृष्णेंद्र कौर, सपोटरा से गोलमा देवी, अजमेर दक्षिण से अनिता भदेल, सूरसागर से सूर्यकांता व्यास व राजसमंद से किरण व्यास शामिल है।


कांग्रेस के मुस्लिम प्रत्याशियों में तीन नाम महिलाओं के भी हैं। इनमें जाहिदा खान के अलावा साफिया (रामगढ़) तथा गुलनेज (लाडपुरा) शामिल है। रोचक है कि 2013 में साफिया और गुलनेज के पति उनकी सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी थे। इस तरह से कांग्रेस के मुस्लिम प्रत्याशियों में सात नए चेहरे हैं। कांग्रेस इस बार 195 सीटों पर चुनाव लड़ रही है उसने पांच सीटें गठबंधन की पाटियों के छोड़ी है। (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed