फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly election 2018 Voting women in democracy vidhan sabha Chunav

राजस्थान : कहीं गोद में चढ़कर तो कहीं घूंघट के पीछे से मुस्कुराया लोकतंत्र

Fri, 07 Dec 2018 03:43 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Fri, 07 Dec 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly election 2018 Voting women in democracy vidhan sabha Chunav
राजस्थान में बुजुर्ग मतदाताओं ने बढ़चढ़कर वोट किया - फोटो : ANI
लोकतंत्र का पर्व कहे जाने वाले चुनाव के महत्वपूर्ण पड़ाव मतदान के दिन राजस्थान के मतदाताओं ने खूब जोश दिखाया। स्मार्ट सिटी बनते जयपुर से लेकर ऐतिहासिक शहर जोधपुर और राज्य के दूरदराज के गांव चक और ढाणियों में इस उत्सव के रंग दिखे। जहां युवाओं में सेल्फी और सोशल मीडिया का क्रेज रहा तो बड़े बुजुर्गों ने लोकतंत्र और देश दुनिया की बातें करते हुए मतदान किया।
विज्ञापन


जोधपुर के सरदारपुरा में 96 साल की वृद्धा रमा देवी अपने परिवार वालों की मदद से वोट डालने आई। वहां खड़े एक पत्रकार ने पूछ लिया इतनी अधिक उम्र व झुकी कमर के बावजूद वोट डालने का कष्ट क्यों किया? इस पर उस बुजुर्ग महिला ने झुर्रियों वाले चेहरे से मुस्कुराते हुए कहा,'देश में शांति रहनी चाहिए, खुशी रहनी चाहिए।' 
विज्ञापन


दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में महिलाएं अपने पारंपरिक परिधानों में घूंघट डाल मतदान करने आईं। मतदान को लेकर न केवल बड़े बुजुर्गों, युवाओं में उत्साह दिखा बल्कि बच्चे भी आगे रहे। लोग अपने बच्चों को भी मतदान केंद्रों पर लेकर आए ताकि वे लोकतंत्र की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के बारे में जान सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनेक जगह पर बच्चे बच्चियां अपने दादा, नाना के साथ आए और मतदान को लेकर रोचक सवाल पूछते नजर आए। जयपुर में सांगानेर विधानसभा में एक मतदान केंद्र पर खड़े मोहन सिंह ने कहा, 'मैं अपने पोते पोतियों को लेकर आया हूं। वे छोटे हैं लेकिन मतदान प्रक्रिया को जानना उनके लिए अच्छा होगा।' 

बीकानेर संभाग में एक मतदान केंद्र को तो बकायदा गुब्बारों से सजाया गया था जिसका फोटो सोशल मीडिया पर खूब चला।

राज्य में 20 लाख से अधिक युवा पहली बार मतदान की इस प्रक्रिया में शामिल हुए। बड़ी संख्या में युवा व्हाटसएप, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया मंचों पर चुनावी चर्चा करते दिखे। लोगों ने मतदान के बाद स्याही लगी अंगुली के साथ फोटो शेयर किए और बाकी लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

मालवीय नगर में पहली बार मतदान करने आए उत्कर्ष अग्निहोत्री ने कहा,'युवाओं के लिए मुद्दा तो गुणवत्तापरक शिक्षा व रोजगार है।' उसने बताया कि उसकी पूरी मित्र मंडल मतदान कर रही है।

लोकतंत्र का एक अन्य रंग धौलपुर में दिखने को मिला। राजाखेड़ा विधानसभा में छेमारकापुरा गांव के निवासियों ने गांव से रास्ते के मुद्दे को लेकर वोट नहीं करने का फैसला किया। गांव के गेंदालाल कुशवाहा ने कहा ,'उम्मीदवार आते हैं वोट मांगने, जीत जाते हैं तो हमारी सड़क की मांग पर ध्यान नहीं देते। हमने मतदान के बहिष्कार का फैसला किया है।' 


अरावली की पहाड़ियों से लेकर थार के रेगिस्तान और सुदूर घग्गर नदी के तट तक फैले राजस्थान में मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो गया और दिन चढ़ने के साथ इसमें तेजी आई। पहले एक घंटे में जहां लगभग छह प्रतिशत मतदान हुआ था वहीं एक बजे तक यहां 41 प्रतिशत से अधिक मतदाता अपना वोट डाल चुके थे। क्षेत्रफल के हिसाब से देश के इस सबसे बड़े राज्य में 200 में से 199 सीटों पर मतदान हो रहा है। चार करोड़ से अधिक मतदाताओं के लिए 51 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed