फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   srinagar jail escaped accused arrested sadulpur farman mukhtyar gujjar jammu kashmir police

राजस्थान: जेल से भागे दो आरोपी सादुलपुर के खेतों में घूमते मिले, पुलिस ने दबोचा; महिला से लूटपाट का भी आरोप

Wed, 26 Aug 2026 05:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादुलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादुलपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 26 Aug 2026 05:52 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर जेल से 23 अगस्त को फरार हुए दो आरोपियों को सादुलपुर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सादुलपुर निवासी फरमान और जम्मू-कश्मीर निवासी मुख्तयार गुजर के रूप में हुई है। दोनों पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामलों में विचाराधीन बंदी के तौर पर जेल में बंद थे।

विज्ञापन
srinagar jail escaped accused arrested sadulpur farman mukhtyar gujjar jammu kashmir police
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर जेल से फरार हुए दो आरोपियों को सादुलपुर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी 23 अगस्त को श्रीनगर जेल से फरार हुए थे और इसके बाद सादुलपुर पहुंच गए थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने यहां आने से पहले एक महिला के साथ लूटपाट की वारदात को भी अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों में सादुलपुर निवासी फरमान और जम्मू-कश्मीर निवासी मुख्तयार गुजर शामिल हैं। दोनों पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के गंभीर मामलों में विचाराधीन बंदी के तौर पर श्रीनगर जेल में बंद थे।

विज्ञापन

खेतों में घूमते मिले दोनों संदिग्ध

पुलिस के अनुसार, श्रीनगर जेल से भागने के बाद दोनों आरोपी सादुलपुर आ गए थे। यहां वे इलाके के खेतों में घूम रहे थे। इसी दौरान सादुलपुर थाना अधिकारी राजेश सिहाग को सूचना मिली कि क्षेत्र के खेतों में दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उनकी पहचान श्रीनगर जेल से फरार आरोपियों के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल से भागने के बाद महिला से की लूटपाट

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी श्रीनगर जेल से फरार होने के बाद सादुलपुर पहुंचने से पहले एक महिला के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दे चुके थे। पुलिस अब इस वारदात के साथ ही दोनों आरोपियों के जेल से फरार होने और सादुलपुर तक पहुंचने की पूरी कड़ी की जांच कर रही है।

श्रीनगर पुलिस को दी गई सूचना

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिछपाल चारण, आईपीएस अभिजीत सिंह पाटिल और थाना अधिकारी राजेश सिहाग ने मामले की जानकारी साझा की। अधिकारियों ने बताया कि सादुलपुर पुलिस दोनों आरोपियों से उनकी फरारी और यहां तक पहुंचने के संबंध में पूछताछ कर रही है। सादुलपुर पुलिस ने इस संबंध में श्रीनगर पुलिस को भी सूचना दे दी है। अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस के सादुलपुर पहुंचने के बाद दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उनके हवाले कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed