फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan weather rain alert 27 august heavy rain kota udaipur jhalawar baran banswara dungarpur monsoon

राजस्थान में बदलेगा मौसम: 27 अगस्त से बारिश का दौर होगा तेज, 6 जिलों में अलर्ट; जानें आपके शहर का हाल

Wed, 26 Aug 2026 08:18 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 26 Aug 2026 08:18 PM IST
सार

राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने 27 अगस्त से पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
rajasthan weather rain alert 27 august heavy rain kota udaipur jhalawar baran banswara dungarpur monsoon
राजस्थान में फिर बरसेगा मानसून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़ा मानसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के जयपुर केंद्र ने 27 अगस्त से राज्य में मौसम का मिजाज बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर थमने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई थी और लोगों को उमस व गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। अब नए मौसम तंत्र के सक्रिय होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

27 अगस्त से इन संभागों में बारिश के आसार

मौसम केंद्र जयपुर के बुलेटिन के मुताबिक, 27 अगस्त को कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में वज्रपात और तेज हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से राजस्थान में मानसूनी हवाएं एक बार फिर सक्रिय हो रही हैं। इसके असर से झालावाड़, बारां, कोटा, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर में कहीं-कहीं भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और उमस रहेगी

वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। अगले दो दिनों के दौरान इन इलाकों में तेज धूप के साथ उमस बनी रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि, संभाग के पूर्वी सीमावर्ती इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

28 और 29 अगस्त को भी बारिश का दौर जारी रहेगा

मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों तक पूर्वी राजस्थान में मानसूनी गतिविधियां जारी रह सकती हैं। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 28 और 29 अगस्त को भी राज्य के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में बारिश का सिलसिला बना रहने की संभावना है।


बारिश की संभावना को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने भी नदी-नालों के जलस्तर पर निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों को बदलते मौसम और संभावित बारिश के दौरान जलस्तर पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed