फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan assembly election 2018: many fake voters found in Jaipur that one new assembly can be made

जयपुर: चुनाव से पहले बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, इतने नकली वोटर मिले कि बन जाए नया विधानसभा क्षेत्र

Sat, 15 Sep 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 15 Sep 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
rajasthan assembly election 2018: many fake voters found in Jaipur that one new assembly can be made
voter list
राजस्थान में दो महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य निर्वाचन विभाग के सर्वे में बहुत चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह जानकारी सामने आई है कि जयपुर जिले में हर 10 में से एक मतदाता फर्जी है। 
विज्ञापन


राजनीतिक दलों की शिकायतों के बाद राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से कराए गए डेमो ग्राफिकल सिमिलर एंट्री (डीसीई) सर्वे में जयपुर में करीब एक लाख 12 हजार फर्जी मतदाता मिले हैं। जिले के 19 विधानसभा क्षेत्रों में फर्जी वोटरों की यह संख्या इतनी ज्यादा है कि एक नया विधानसभा क्षेत्र बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन


निर्वाचन विभाग ने जिले में 10 लाख संदिग्ध वोटरों की जांच की जिसमें इन फर्जी मतदाताओं का खुलासा हुआ। डीसीई के सर्वे में हर विधानसभा क्षेत्र में तीन हजार से लेकर 13 हजार तक दोहरे नाम वाले मतदाता सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक शख्स दो विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में शामिल

दो महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जयपुर जिले में करीब एक लाख 12 हजार फर्जी और संदिग्ध मतदाता सामने आने के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई है। सबसे ज्यादा फर्जी मतदाता सांगानेर, विद्याधर नगर और किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में मिले हैं। 

ऐसे पकड़े गए फर्जी वोटर

चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर द्वारा की जा रही ऑटो स्निकैग से यह खुलासा हुआ है। इन्हें मृतक, दोहरे नाम और पलायन कर चुके लोग के साथ मल्टीपल एंट्री के पैरामीटर पर फर्जी पाया गया। अब इनके नामों को मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया चालू हो चुकी है। 

मतदाता सूचियों में सुधार कर नई मतदाता सूचियां तैयार करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। जिला प्रशासन ने आगामी चुनाव से पहले फर्जी मतदाताओं को सूची से बाहर करने का दावा किया है, ताकि मतदान के दौरान गड़बड़ी की आशंका नहीं रहे। 

अब 80 वर्ष से बड़े लोगों की जांच होगी 

rajasthan assembly election 2018: many fake voters found in Jaipur that one new assembly can be made
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला
साल में दो बार होती है जांच, फिर भी फर्जीवाड़ा 

साल में दो बार मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन को लेकर जांच होती है। फिर भी सूचियों में फर्जी नाम रह जाते हैं। हालांकि अब पहले के मुकाबले फर्जी नाम होने की शिकायतें आम हैं। 

अधिकारियों की दलील 

बूथ लेवल अधिकारियों का कहना है कि मतदाता सूची का काम करने वाले वेंडरों के ऑपरेटर मृतकों, दोहरे नाम और पलायन कर चुके लोगों के नाम नहीं हटाते।  डेथ सर्टिफिकेट नहीं मिलने से ऐसा होता है।

अब 80 वर्ष से बड़े लोगों की जांच होगी 

अधिकारियों का कहना है कि बीएलओ मौके पर जाकर मिलते-जुलते चेहरों वाले और 80 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं की जांच करेंगे। बीएलओ के अलावा उपखंड अधिकारी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर स्तर के अधिकारी भी औचक जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed