{"_id":"5bff64cbbdec2241b842e775","slug":"rajasthan-assembly-election-2018-congress-election-manifesto-poll-promises","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, किसानों की कर्ज माफी और बेरोजगारी भत्ते का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, किसानों की कर्ज माफी और बेरोजगारी भत्ते का वादा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
सचिन पायलट, अशोक गहलोत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कांग्रेस ने चुनाव घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने इस जन घोषणा पत्र में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया गया है। कांग्रेस ने वादा किया कि सरकार बनने पर राज्य में लड़कियों की पूरी शिक्षा मुफ्त करेगी। साथ ही कांग्रेस पार्टी ने 'स्वास्थ्य के अधिकार' का प्रावधान करने का भी वादा किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष हरीश चौधरी ने इस दस्तावेज को जारी किया।
2. बेरोजगार युवाओं को 3500 रुपये तक का मासिक भत्ता
3. पत्रकार सुरक्षा कानून का वादा
4. कॉलेज में विशेष पढ़ाई पर ज्यादा फोकस
5. रोजगार देने पर फोकस
6. मुद्रा योजना पर काम
7. कृषि उपकरणों को जीएसटी से बाहर रखा जाएगा
8. रोजगार के लिए कम ब्याज दर पर ऋण
9. बालिकाओं को मुफ्त शिक्षा
10. घोषणापत्र को लेकर बनेगी कमेटी
सचिन पायलट ने कहा कि यह जन घोषणा पत्र कोई दस्तावेज नहीं, हमारी प्रतिबद्धता है।
पायलट ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार से किसी टकराव की आशंका नहीं है। यह एक झूठा प्रचार है और सरकार के संघीय चरित्र के खिलाफ है। सचिन पायलट ने कहा कि मौजूदा सरकार पत्रकारों के खिलाफ एक काला कानून लेकर आ रही थी, जिसका कांग्रेस ने पुरजोर विरोध किया और सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा।
इससे पहले भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र (गौरव संकल्प पत्र) मंगलवार को जारी किया जा चुका है। भाजपा ने जो बड़े वादे किए हैं उनमें बेरोजगारों को 5 हजार रुपये का मासिक भत्ता शामिल है।
विज्ञापन
राजस्थान की 200 सीटों वाली विधानसभा के लिए सात दिसंबर को मतदान होना है।
विज्ञापन
घोषणापत्र में शामिल बड़े वादे:
1. किसानों की कर्ज माफी और बुजुर्ग किसानों को पेंशन2. बेरोजगार युवाओं को 3500 रुपये तक का मासिक भत्ता