फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress Manifesto 2018 Poll Promises Announced: Rajasthan Vidhan Sabha Chunav

राजस्थान: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, किसानों की कर्ज माफी और बेरोजगारी भत्ते का वादा

Thu, 29 Nov 2018 12:05 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 29 Nov 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
Congress Manifesto 2018 Poll Promises Announced: Rajasthan Vidhan Sabha Chunav
सचिन पायलट, अशोक गहलोत - फोटो : ANI
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कांग्रेस ने चुनाव घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने इस जन घोषणा पत्र में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया गया है। कांग्रेस ने वादा किया कि सरकार बनने पर राज्य में लड़कियों की पूरी शिक्षा मुफ्त करेगी। साथ ही कांग्रेस पार्टी ने 'स्वास्थ्य के अधिकार' का प्रावधान करने का भी वादा किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष हरीश चौधरी ने इस दस्तावेज को जारी किया। 
विज्ञापन

घोषणापत्र में शामिल बड़े वादे:

1. किसानों की कर्ज माफी और बुजुर्ग किसानों को पेंशन
2. बेरोजगार युवाओं को 3500 रुपये तक का मासिक भत्ता
3. पत्रकार सुरक्षा कानून का वादा
4. कॉलेज में विशेष पढ़ाई पर ज्यादा फोकस
5. रोजगार देने पर फोकस
6. मुद्रा योजना पर काम
7. कृषि उपकरणों को जीएसटी से बाहर रखा जाएगा
8. रोजगार के लिए कम ब्याज दर पर ऋण
9. बालिकाओं को मुफ्त शिक्षा
10. घोषणापत्र को लेकर बनेगी कमेटी

सचिन पायलट ने कहा कि यह जन घोषणा पत्र कोई दस्तावेज नहीं, हमारी प्रतिबद्धता है।
 
पायलट ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार से किसी टकराव की आशंका नहीं है। यह एक झूठा प्रचार है और सरकार के संघीय चरित्र के खिलाफ है। सचिन पायलट ने कहा कि मौजूदा सरकार पत्रकारों के खिलाफ एक काला कानून लेकर आ रही थी, जिसका कांग्रेस ने पुरजोर विरोध किया और सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा। 
विज्ञापन


इससे पहले भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र (गौरव संकल्प पत्र) मंगलवार को जारी किया जा चुका है। भाजपा ने जो बड़े वादे किए हैं उनमें बेरोजगारों को 5 हजार रुपये का मासिक भत्ता शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान की 200 सीटों वाली विधानसभा के लिए सात दिसंबर को मतदान होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed