फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly election 2018: BJP cyber yodha using whatsapp to win fray

राजस्थान चुनाव: व्हाट्सएप के सहारे मतदाताओं को साधने में जुटी भाजपा

Fri, 30 Nov 2018 11:51 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Fri, 30 Nov 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly election 2018: BJP cyber yodha using whatsapp to win fray
demo pic
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के लिए उम्मीदवार और रणनीति के अलावा बड़ा हथियार व्हाट्सएप बनकर उभर रहा है। विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भाजपा 30 लाख मोबाइल उपभोक्ताओं से व्हाट्सएप के जरिए सीधे संपर्क में है। इन मतदाताओं से सीधे संपर्क बनाने को लेकर पार्टी का मानना है कि व्हाट्सएप का यह नेटवर्क मतदान होने तक पार्टी के रूख में हवा बनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन


इस सूची में नामों के दोहरीकरण का आंकड़ा 20 फीसदी से भी कम है। मतदान के दिन मतदाताओं को तड़के सुबह मतदान कराने में मदद मिलेगी। इस नेटवर्क को पार्टी एक बड़ी बढ़त के रूप में देख रही है। 
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इन साइबर योद्धाओं की भूमिका के बारे में बता चुके हैं। उन्होंने बताया था कि पार्टी के सोशल मीडिया वॉलंटियर्स (साइबर योद्धाओं) ने यूपी चुनाव से पहले 15 लाख व्हाट्सएप ग्रुप बनाए थे। जिसने पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने और विपक्ष के दावों को खारिज करने में अहम रोल निभाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के एक नेता ने बताया कि हमारी सोशल मीडिया रणनीति किसी भी दूसरे राजनीतिक दल से बढ़कर है, इसकी नकल संभव नहीं है। दूसरे दलों की सोशल मीडिया संभालने वाली कंपनियों तक भी हमारी पहुंच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed