फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly election 2018: BJP created a panel of names for potential candidates

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा ने संभावित प्रत्याशियों के नामों का पैनल बनाया

Wed, 31 Oct 2018 12:56 PM IST
भाषा
भाषा Updated Wed, 31 Oct 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly election 2018:   BJP created a panel of names for potential candidates
अमित शाह, वसुंधरा राजे

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम के पैनल बनाने का काम मंगलवार को पूरा कर लिया। नामों के इस पैनल पर अब बुधवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ विचार विमर्श होगा। 

विज्ञापन


पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश कोर कमेटी की दो दिवसीय बैठक संपन्न हो गई है। इसमें राज्य की सभी 200 सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया गया और पैनल बनाया गया। प्रवक्ता के अनुसार कुछ सीटों पर एक ही नाम का पैनल है तो कुछ पर दो व तीन तीन नाम के पैनल भी हैं हालांकि उन्होंने इसका ब्यौरा नहीं दिया।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश कोर कमेटी की बुधवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष अमितशाह के साथ बैठक होगी और आगे चर्चा की जाएगी। इसके बाद गुरुवार को पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में विचार विमर्श के बाद प्रत्याशी के नाम का फैसला कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह, पार्टी उपाध्यक्ष ओम माथुर, प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद थीं। सूत्रों के अनुसार पार्टी को 200 सीटों के लिए लगभग सात हजार आवेदन मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed